भिलाई 03। सोमवार को दुर्ग सांसद विजय बघेल के द्वारा चरोदा-दादर रोड का भूमिपूजन किया गया। उस क्षेत्र के रहवासियों की लंबे समय से मांग थी कि उक्त रोड को बनाया जाए। सांसद विजय बघेल के प्रयास से रेलवे ने एनओसी जारी किया है। उस रोड को लेकर बहुत ही राजनीति भी हुई। भूमिपूजन के बाद भाजपा चरोदा मंडल के अध्यक्ष ए.गौरी शंकर ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि चरोदा दादर रोड का मुद्दा सबसे पहले भाजपा चरोदा मंडल के पदाधिकारियों द्वारा उठाया गया। पूर्व पालिका अध्यक्ष शशिकांत बघेल, निगम के उप नेता प्रतिपक्ष ने भी उसको प्रमुखता से उठाया। रोड के लिए वार्ड की जनता ने भी कई बार बनाने की मांग की। रोड चलने लायक नहीं था तब विधायक द्वारा मुरूम डलवाया गया, फिर निगम आयुक्त द्वारा रिपयरिंग करवाया गया फिर चंदा करके भी रोड को चलने लायक बनाया गया।
आगे कहा कि वास्तव में देखा जाय तो कांग्रेस की शहर सरकार इन सभी प्रक्रियाओं में कही नहीं है। चुनाव अब नज़दीक आता देख लोग को भ्रमित किया गया। कांग्रेस ने जमीन पर कोई कार्य नहीं किया है, उनकी सरकार हो गई फेल, उनको समझ में आया कि हमारा कुछ चलेगा नहीं तो लोगो को कैसे भ्रमित करके वोट को बटोरा जाये इसकी प्लानिंग किया जाए। पार्षद को बलि का बकरा बनाकर भूखे प्यासे आमरण अनशन पर बैठा कर रोड बनाने की मांग की गई, दो दिन के उपवास से चुनाव जीता जा सकता है। उस कार्यक्रम के अंतर्गत महापौर, सभापति सारे लोगों ने दुनियाभर का नौटंकी किया कि एनओसी चाहिए। इधर के रोड का एनओसी मांगकर उधर के रोड का एनओसी लेकर आए। पीछे का यू आकर एनओसी लेकर आए, जबकि पहले ही बता दिया था कि इधर का एनओसी नहीं मिलेगा।
आगे कहा कि उनकी काम करने की मंशा नहीं है सिर्फ लोगों को भ्रमित करने की मंशा है। काम तो कुछ किए नहीं है ऊपर से रेलवे के अधिकारियों को बोल कर वहां के लोगों को नोटिस पर नोटिस भेजवा रहे है कि दुकानों को हटवाओ। आप रोड तो बनाई पहले, जो रोड में आयेगा उस दुकानों को हटाओ, दुकानदार खुद दुकान हटाने को तैयार बैठा है। कांग्रेस की शहर सरकार लोगों को बरगलाने का काम कर रही है, रोड नहीं बनने पर क्षेत्र की जनता भाजपा पदाधिकारियों से संपर्क की। हमने उन सारे करीब दो सौ लोगों को लेकर सांसद निवास गए। सांसद को इससे अवगत कराया गया तब सांसद ने डीआरएम से बात की और कहा कि उस रोड को बनाने के लिए एनओसी जारी कीजिए।
आगे कहा कि वन टाइम एनओसी को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है, रेलवे क्षेत्र में निगम द्वारा कई रोड, भवन बनाया गया है क्या सबका एनओसी जारी हुआ है? अभी जो रेलवे वार्ड में मंगल भवन बन रहा है उसके लिए एनओसी नहीं लिया गया है और कई भवनों के लिए भी एनओसी नहीं ली गई है। कांग्रेस सरकार को काम नहीं करना है सिर्फ प्रोपोगेंडा करना है। वन टाइम एनओसी जारी हुआ है, डीआरएम ने कहा है कि अभी रोड बना लीजिए फिर जरूरत पड़ेगा तो फिर एनओसी देंगे। हम जितने बार चाहेंगे उतने बार एनओसी ले आयेंगे, रोड बन जाएगा तो 15-20 साल रोड बनाने की जरूर ही नहीं होगी। उस क्षेत्र की जनता इतना दुखी है कि कोई दुध लेने जा रहा है तो आधा दूध जमीन में गिर रहा है आधा दूध घर आ रहा है और आप यू आकर का रोड बना रहे हो तो वो मौत का कुआं है एक प्रकार से। मीडिया के माध्यम से मै कांग्रेस नेताओं को कहना चाहता हूं कि कोई भी मुद्दे पर डिबेट करा ले, मैं खर्च उठाऊंगा और उनको जो जवाब चाहिए होगा सब जवाब दूंगा।
आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी वोट बैंक की राजनीति नहीं करती है, हम उस दल के राजनीतिक कार्यकर्ता है जिसके नेता केंद्रीय मंत्री श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश हित के लिए अपना इस्तीफा दे दिया था। हम जनता के हित की, देश के हित की राजनीति करते है। भाजपा जो कहती है वो करती है, कांग्रेस जो कहती है वो नहीं करती है। कांग्रेस की सरकार का उलजुलुल बाते रहता है, जिस जगह में अपने हितैषी लोगों का काम रहता है उसको कर देते है। वार्ड 20 हरि नगर में कॉलोनी बसी हुई है, हर साल टैक्स ले रहे है, नियमितीकरण हो गया है लेकिन कांग्रेस की शहर सरकार कोई भी मूलभूत सुविधा नहीं दे रही है, काम करने की बारी आती है तो कहते है कि वो कॉलोनी अवैध है जबकि कुछ जगह परमिशन भी ले गई घर बनाने की और वही हाल सूरज नगर का भी है। इनके जहां बड़े नेता रहते है वो अवैध होकर भी वैध हो जाता है, वहां से टैक्स भी नहीं आता है। इन सारे चीजों को क्षेत्र की जनता समझ चुकी है और आने वाले चुनाव में मुहतोड़ जवाब देगी। क्षेत्र का विकास करना है तो वैध और अवैध नहीं होना चाहिए क्योकि वोट तो आप वैध लिए है अवैध थोड़े ना लिए है, उन क्षेत्र के लोगों को कहा जा रहा है कि आपके घर में हम बुलडोजर चला देंगे।
























