BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

युवती को बहलाकर ले गया बिलासपुर फिर दुर्ग, दोनों आरोपियों ने किया दुष्कर्म

इंस्टाग्राम से दोस्ती कर, युवती को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार…दूसरे आरोपी ने शादी का झांसा देकर युवती से किया अनाचार…दूसरे आरोपी साहिल के पास छोड़कर चला गया, दूसरे आरोपी साहिल ने युवती को शादी का झांसा देकर सिंदूर से उसकी मांग भरकर पत्नी बनाकर किराए के मकान में पांच दिन रख और अनाचार किया…

 

जांजगीर चांपा। पीड़िता दिनांक 15.09.2026 को 11 बजे दुकान जाने के लिए घर से निकली थी, दुकान जाते समय ईशु नाम का युवक, जिससे उसकी पहचान इंस्टाग्राम से हुई थी जिसके द्वारा बहला फुसलाकर कर ट्रेन से बिलासपुर फिर दुर्ग और उसके बाद धमधा ले गया, जिसके द्वारा कई बार अनाचार किया गया।

अगले दिन आरोपी ईशु ने अपने दोस्त के धमधा क्षेत्र में काम करने वाले दूसरे आरोपी साहिल के पास छोड़कर चला गया, दूसरे आरोपी साहिल ने युवती को शादी का झांसा देकर सिंदूर से उसकी मांग भरकर पत्नी बनाकर किराए के मकान में पांच दिन रख और अनाचार किया।

आरोपी साहिल धमधा के एक ढाबा में काम करता था, युवती ढाबा पहुंची तो दोनों के बीच विवाद हुआ, ढाबा संचालक ने डायल 112 और धमधा थाना प्रभारी निरीक्षक महेश ध्रुव को इसकी जानकारी दी। धमधा पुलिस ने युवती को अस्पताल पहुंचाया और युवती परिजनों से संपर्क किया।

धमधा पुलिस ने दोनों आरोपी को खैरगढ़ से पकड़ा और जांजगीर चांपा पुलिस को सुपुर्द किया। धमधा पुलिस की सहायता से परिजन पीड़िता को सुरक्षित घर लाये और चांपा पुलिस थाना में अपराध दर्ज कराया।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपियों से पूछताछ करने पर अपराध घटित करना पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर दोनो आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

उपरोक्त कार्यवाही में धमधा थाना प्रभारी निरीक्षक महेश ध्रुव, दो आरक्षक और चांपा थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश सेन्डे  एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

गिरफ्तार आरोपी: 01. इन्द्रजीत ठाकुर उर्फ ईशु निवासी पेंड्रावन थाना धमधा जिला दुर्ग (इंस्टाग्राम से संपर्क कर भगाने वाला)

02. साहिल लहरी उर्फ सालू निवासी डुमरीकला थाना ढेलकाडीह जिला राजनंदगांव (शादी का झांसा देकर अनाचार करने वाला)

Related Posts