

दुर्ग। थाना रानीतराई पुलिस द्वारा जमीन बिक्री के नाम पर 20 लाख 95 हजार रुपये प्राप्त कर संबंधित जमीन किसी अन्य व्यक्ति को बेचने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर दिनांक 20.11.2026 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

दिनांक 01.11.2026 को ग्राम बीजाभाठा निवासी प्रार्थी द्वारा थाना रानीतराई में शिकायत दर्ज कराई गई कि वर्ष 2022 में आरोपी तुकेश साहू द्वारा अपनी जमीन बिक्री करने के नाम पर प्रार्थी से कुल 20,95,000 रुपये प्राप्त किए गए थे।



प्रार्थी द्वारा जमीन के संबंध में जानकारी लेने एवं अपनी दी गई रकम वापस मांगने पर आरोपी लगातार टालमटोल करता रहा। इसी दौरान आरोपी द्वारा उक्त जमीन को गुपचुप तरीके से किसी अन्य व्यक्ति के पास बेच दिया गया। इस कार्य में आरोपी उमेंद्र कुमार साहू निवासी जुनवानी द्वारा भी सहयोग करते हुए जमीन बिक्री की प्रक्रिया निष्पादित कराने में भूमिका निभाई गई।

प्रार्थी की शिकायत पर थाना रानीतराई में अपराध क्रमांक 109/2026, धारा 420, 34 भारतीय दंड संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।


विवेचना के दौरान दोनों आरोपियों की संलिप्तता पाए जाने पर पुलिस टीम द्वारा विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से प्रकरण से संबंधित बैंक पासबुक, आधार कार्ड एवं पैन कार्ड की मूल प्रतियां जप्त की गईं। दोनों आरोपियों को दिनांक 20.11.2026 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
आरोपी का नाम: तुकेश साहू, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम बीजाभाठा, थाना रानीतराई, जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़)।
उमेंद्र कुमार साहू, उम्र 42 वर्ष, निवासी ग्राम जुनवानी, थाना भखारा, जिला धमतरी (छत्तीसगढ़)।
जप्त सामग्री: जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, दुर्ग, शाखा जामगांव आर की 01 बैंक पासबुक।एचडीएफसी बैंक की 01 बैंक पासबुक, आधार कार्ड की मूल प्रति, पैन कार्ड की मूल प्रति।



