छत्तीसगढ़फीचर्ड

कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने 100 गुम मोबाइल उनके मालिकों को लौटाया, गुम मोबाइल पाकर चेहरे पर आई मुस्कान

 

राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग द्वारा सायबर सेल को गुम मोबाइल खोज कर मोबाइल धारकों को लौटाने के निर्देश देने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक/नोडल अधिकारी सायबर सेल राजनांदगांव अमित पटेल के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी सायबर सेल जितेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में सायबर सेल की पूरी टीम द्वारा जिला राजनांदगांव के शहर, ग्राम व सुदूर नक्सल प्रभावित दुर्गम क्षेत्र व छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों कबीरधाम, दुर्ग, बालोद, कोण्डागांव, रायपुर, महासमूंद, खैरागढ़-छुईखदान-गंड़ई, मोहला-मानपुर-अं.चौकी एवं अन्य प्रदेशों महाराष्ट्र, ओडिसा, तेलंगाना आदि जगहों से कुल 100 गुम मोबाईल खोजा गया।

दिनांक 15.01.2024 को कलेक्टर राजनांदगांव संजय अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग द्वारा मोबाईल धारकों को उनके गुम मोबाईल का वितरण किया गया और कहा गया कि आज के समय में मोबाईल मात्र संचार का साधन ही नही है बल्कि मोबाईल में लोगों के महत्वपूर्ण दस्तावेज, बैंक एकाउण्ट, फोटो, विडियो, बिजनेश के सॉफ्टवेयर आदि कीमती डाटा संकलित कर रखे हुए रहतें हैं। मोबाईल दूसरे के हाथों में आने पर उससे वे उनका गलत इस्तेमाल भी कर सकते हैं और किसी अपराध में भी उनके मोबाईल व सिम का उपयोग कर सकते हैं। अतः मोबाईल गुम होने पर तत्काल सिम बंद करवायें। मोबाईल में सेफ्टी फिचर्स होते हैं जिसे चालू रखें, फाईण्ड माई डिवास जैसे सॉफ्टवेयर डाउनलोड कर रखें जिससे मोबाईल गुमने पर तत्काल स्वतः ढूंढ सके। अपने मोबाईल में पासवर्ड डाल कर रखें, अपना मोबाईल किसी अंजान व्यक्ति को उपयोग करने ना देवे, बिना पढ़े किसी एप को डाउनलोड ना करें, अंजान व्यक्ति द्वारा भेजे गये लिंक को टच ना करें, सोशल मीडिया साईट पर अंजान फ्रेन्ड रिक्वेस्ट को एग्री न करें और अपना फोटो विडियो व डाटा शेयर ना करें। सायबर ठगों से बचें, जानकार बने और रहें सावधान।

गुम मोबाईल मिलने की उम्मीद छोड़ चुके लोगों को जब पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग द्वारा अपने हाथों से 100 गुम मोबाईल लौटाया गया तब गुम मोबाईल पाकर लोगों का चेहरा खुशी से खिल गया। गुम मोबाईल मिलने पर मोबाईल धारकों द्वारा पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग को गुम मोबाईल ढूंढवा कर वापस दिलाने के अभियान की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया।

गुम मोबाईल खोजने में सायबर सेल राजनांदगांव के (सउनि द्वारिका प्रसाद लाउत्रे, सउनि सुमन कर्ष, प्र.आर. अनित शुक्ला, प्र.आर. बसंत राव, आरक्षक हेमंत साहू, आदित्य सिंह, मनीष मानिकपुरी, मनीष वर्मा, अवध किशोर साहू, मनोज खूंटे, ओमराज साहू, अमित सोनी, दुर्गेश भूआर्य, हरिश ठाकुर, जीवन लाल ठाकुर, जोगेश राठौर, परिवेश वर्मा एवं म.आरक्षक पार्वती कंवर) की प्रमुख भूमिका रही।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (आईयूसीएडब्ल्यू) सोनिया उके, नगर पुलिस अधीक्षक अमित पटेल, सायबर सेल प्रभारी जितेंद्र वर्मा सायबर सेल एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित थे।

आम जनता से अपील :- दूसरों का प्राप्त मोबाईल प्रयोग करना अपराध की श्रेणी में आता है। गुम मोबाइल प्राप्त होने पर वैधानिक कार्यवाही से बचने हेतु उसे नजदीकी थाना या साइबर सेल राजनांदगांव में जमा करें। भारत सरकार द्वारा सीईआईआर पोर्टल लॉच किया गया है यदि आपका मोबाइल गुम या चोरी हो जाने पर तत्काल आप अपने नजदीकी थाना जाकर गुम मोबाइल का शिकायत CEIR पोर्टल में दर्ज कराये। गुम मोबाईल का आवेदन, आधार कार्ड और मोबाईल के बिल सीईआईआर पोर्टल पर स्वंय भी सबमिट कर ब्लॉक कर सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button