छत्तीसगढ़फीचर्ड

छेड़छाड़ से बचने महिला गई सैलून, संचालक ने रातभर बंधक बनाकर किया बलात्कार

रायपुर। दिनांक 01.07.2025 को प्राथिया ने पुलिस सहायता केंद्र सिलतरा में लिखित आवेदन प्रस्तुत का रिपोर्ट दर्ज कराई थी दिनांक 30.06.2025 को ग्राम सांकरा निवासी शिव धृतलहरे ने उसकी मां के साथ हाथ बांह पड़कर छेड़खानी करने लगा, तो उसकी मां दौड़ते हुए खुशी सैलून दुकान में चली गई।

जहां खुशी सैलून दुकान के संचालक योगेश सेन ने दुकान का शटर बंद करके उसके साथ बलात्कार किया फिर पीड़िता को खुशी सेलून में ही रात भर बंधक बनाकर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुए बार-बार बलात्कार किया।

रिपोर्ट पर थाना धरसीवा जिला रायपुर में अपराध क्रमांक 315/25 धारा 75 351 (2), 115 (2), 64 (2)(ढ), 127 (2), 3 (5) बीएनएस पंजीबद्ध किया गया है।

प्रकरण के आरोपी शिव धृतलहरें पिता देवराज धृतलहरें उम्र 39 वर्ष पता मेघा मेडिकल के पीछे ग्राम सांकरा थाना धरसीवा, जिला रायपुर एवं योगेश सेन पिता घनश्याम सेन उम्र 40 वर्ष साकिन कुरूद सिलयारी थाना धरसीवा जिला रायपुर को आज दिनांक 02.07.2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button