
आज 22 नवंबर, दिन रविवार को शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि सुबह 4 बजकर 56 मिनट से शुरू होकर 23 नवंबर की रात 2 बजकर 37 मिनट तक रहेगी. इसके बाद चतुर्दशी तिथि शुरू हो जाएगी, जो 23 नवंबर की रात 11 बजकर 42 मिनट तक रहेगी. इस दिन अश्विनी नक्षत्र सुबह 5 बजकर 54 मिनट से शुरू होकर अगले दिन सुबह 4 बजकर 15 मिनट तक रहेगा. इसके बाद भरणी नक्षत्र शुरू होगा। आइए जानते है आज का राशिफल…



मेष राशि- ऊर्जावान बने रहेंगे। प्रेम संतान की स्थिति अच्छी रहेगी और व्यापारिक स्थिति भी आपकी अच्छी दिख रही है। स्वास्थ्य प्रेम व्यापार बहुत अच्छा है, जरूरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में होंगी। शुभता के प्रतीक आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे, लाल वस्तु पास रखना और भी शुभ होगा।



वृषभ राशि- खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी, सर दर्द नेत्र पीड़ा बना रहेगा, चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। थोड़ा सा स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा, प्रेम संतान की स्थिति भी मध्यम है। व्यापार बहुत अच्छा है, सरकारी तंत्र से जुड़े रहे हैं और पिता से लाभ मिल रहा है। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

मिथुन राशि- आय के नवीन स्रोत बनेंगे, पुराने स्रोत से भी पैसे आएंगे। यात्रा की स्थिति बनेगी। स्वास्थ्य, प्रेम, संतान, व्यापार सब कुछ बहुत अच्छा है, काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।


कर्क राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी, कोर्ट कचहरी में विजय मिलेगा, स्वास्थ्य में सुधार होगा, प्रेम संतान का साथ होगा। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।
सिंह राशि- सिंह राशि में इस समय मंगल, गुरु, केतु हैं। और मंगल की स्थिति और सूर्य की स्थिति, दोनों में इंटरचेंजिंग है। तो आपके लग्नेश जो हैं वो चतुर्थ भाव में हैं और चतुर्थेश लग्न में हैं। एक अच्छी स्थिति बन रही है और चंद्रमा भाग्य भाव में। यात्रा का योग बनेगा, धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे, भाग्यवश धन और यश-कीर्ति में, भौतिक सुख-संपदा में बढ़ोतरी होगी। स्वास्थ्य, प्रेम, संतान, व्यापार—सब कुछ बहुत अच्छा है। सूर्य को जल देना शुभ होगा।
कन्या राशि- चोट-चपेट लग सकता है, किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं, स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी, व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु का दान करना शुभ होगा।
तुला राशि- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य की स्थिति पहले से बेहतर, प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी और व्यापार भी अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि की स्थिति अच्छी है। और दशमेश लग्न में हैं और लग्नेश दशम भाव में हैं। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ हो रही है। कोर्ट-कचहरी में विजय मिल रहा है। शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। स्वास्थ्य थोड़ा छोटी-मोटी परेशानियों से परेशान हो सकता है। बाकी सारी स्थिति आपकी अच्छी है। सूर्य को जल देना शुभ होगा।
धनु राशि- भावनाओं पे काबू रखें। भाग्य साथ नहीं देगा, सरकारी तंत्र से पंगेबाजी ना करें। प्रेम में तू-तू मैं-मैं का संकेत है, व्यापार आपका सही चलता रहेगा। सूर्य को जल देना शुभ होगा।
मकर राशि- भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी होगी। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी लेकिन गृह कलह के भी संकेत हैं, थोड़ा बच के पार करिएगा। लाल वस्तु दान करना शुभ होगा।
कुंभ राशि- पराक्रम रंग लाएगा, रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे, व्यापारिक सफलता मिलेगी। प्रेम, संतान, व्यापार अच्छा है। उदर रोग से थोड़ा परेशानी हो सकती है और दांपत्य का थोड़ा ध्यान रखिएगा। लाल वस्तु दान करना शुभ होगा।
मीन राशि- स्वास्थ्य प्रभावित है, प्रेम, संतान में सुधार हो चुका है, व्यापार भी आपका अच्छा है, शत्रुओं पर दबदबा कायम है। स्वास्थ्य पे जरूर ध्यान रखिए, पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।



