दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

दुर्ग शहर भाजपा विधायक गजेन्द्र यादव ने नयापारा, आदित्य नगर सहित विभिन्न क्षेत्रों का किया दौरा, कहा- जन-जन के यही पुकार ऐ दारी आही भाजपा के सरकार

दुर्ग। दुर्ग शहर विधानसभा प्रत्याशी गजेंद्र यादव ने पटरी पार मंडल के अंतर्गत आने वाले सूर्या होटल के पास एकत्रीकरण होकर कैलाश नगर ,शिव मंदिर, गांधी चौक, सुच्चा सिंह के निवास से होते हुए जे .के.स्वीट्स, उड़िया बस्ती, भगत सिंह स्कूल, नयापारा, आदित्य नगर, एफसीआई गोदाम पहुंचकर संपन्न हुई।

इस अवसर पर दुर्ग शहर विधानसभा प्रत्याशी गजेंद्र यादव ने कहा कि हमने देखा है कि यह क्षेत्र काफी पिछड़ा हुआ सा प्रतीत होता है विगत कई वर्षों से विकास कार्य के नाम पर सिर्फ धोखा हुआ है क्षेत्र की जनता अपने विकास की बाट को जोह रहा है पानी, साफ सफाई विधायक अरुण वोरा को क्षेत्र की जनता ने अपना मत रूपी आशीष दिया मैंने पूर्व में भी अपने पार्षद कार्यकाल में क्षेत्र से मैं पार्षद चुनकर आया था दलगत राजनीति से उठकर सेवा का कार्य मेरी पहली प्राथमिकता थी और मेरी प्राथमिकता जब मैं विधायक बन जाऊं तो यही रहेगी मुझे सिर्फ और सिर्फ शहर की विकास आम जनमानस की मूलभूत सुविधाओं का ख्याल रखना है।

दुर्ग शहर विधानसभा प्रत्याशी गजेंद्र यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का घोषणा पत्र कांग्रेस के घोषणा पत्र की अपेक्षा सच्चाई पर आधारित है कांग्रेस ने हमेशा झूठ का सहारा लिया कई घोषणा उन्होंने पूर्व में किया था उसे पूर्ण नहीं किया।

दुर्ग शहर विधानसभा पर प्रत्याशी गजेंद्र यादव ने कहा कि युवाओं और महिलाओं को लेकर कहा कि आप कांग्रेस का लबारी पत्र ध्यान से देखेंगे तो आपको दिखाई देगा कि इसमें ना तो युवाओं के लिए रोजगार संबंधित कोई घोषणा है और ना ही महिलाओं को सशक्त करने के लिए कोई नीति है इन्होंने युवाओं को सिर्फ बेरोजगारी भत्ते पर आश्रित कर दिया है जो कि यह पिछली बार की तरह 4 साल बाद देंगे और वह भी इतने कड़े नियमों के साथ की 99 फ़ीसदी युवा उस नियम से बाहर हो जाएंगे।

वहीं आप भारतीय जनता पार्टी का संकल्प पत्र देखीए जिसमें न केवल महिलाओं को 500 रूपए में गैस सिलेंडर और सालाना 12,000 रूपये की वित्तीय सहायता है बल्कि 2 साल में प्रदेश के एक लाख युवाओं को शासकीय पदों पर भर्ती की महत्वपूर्ण घोषणा भी है। आयोजित जनसंपर्क बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button