दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

पंडित दीनदयाल पुरम खेल परिसर मिनी स्टेडियम खुर्सीपार में निर्मित दुकानों की होगी नीलामी, अंतिम तिथि…

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत जोन क्रमांक 4 शिवाजीनगर जोन अंतर्गत पंडित दीनदयाल पुरम खेल परिसर मिनी स्टेडियम खुर्सीपार भिलाई में निर्मित भूतल की दुकानों की नीलामी व्यवसायिक प्रयोजन के लिए की जा रही है। इसकी प्रक्रिया पूरी तरीके से ऑनलाइन होगी। ऑनलाइन दस्तावेज जमा करने की प्रक्रिया चालू हो गई है।

17 अप्रैल 2023 समय 5:30 बजे तक ऑनलाइन दस्तावेज जमा कर सकते हैं। 30 वर्ष के किराएदारी के लिए दुकानें मिलेंगी। नेशनल हाईवे से लगा हुआ लोकेशन में दुकान बना हुआ है। दुकान के प्रकार के हिसाब से 54 दुकाने नीलामी के लिए तैयार है। सभी के ऑफ़सेट मूल्य, धरोहर राशि और दुकान का किराया राशि का निर्धारण भी कर दिया गया है।

निविदा में भाग लेने के लिए एवं नियम शर्तों को जानने के लिए तथा मानचित्र या उससे संबंधित जानकारी के लिए ऑनलाइन पोर्टल https://eproc.cgstate.gov.in व www.bhilainagarnigam.com तथा www.uad.cg.gov.in पर देखी जा सकती है। निविदाकारो को ऑक्शन में भाग लेने के लिए https://eproc.cgstate.gov.in पर पंजीकृत करना अनिवार्य होगा।

ऑनलाइन निविदा प्रक्रिया की संपूर्ण कार्यवाही भी इसी पोर्टल के माध्यम से होगी। 17 अप्रैल को दस्तावेज जमा करने के बाद आगे की प्रक्रिया होगी। 18 अप्रैल से 28 अप्रैल 2023 के मध्य शॉर्ट लिस्टिंग किया जाएगा। लाइव ऑक्शन 8 मई 2023 से 26 मई 2023 के मध्य होगी। अधिक जानकारी के लिए अशोक कश्यप के मोबाइल नंबर 9098817420 पर संपर्क कर सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button