खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

पीएम मोदी आज अपने जन्मदिन पर विश्वकर्मा योजना का करेंगे शुभारंभ, कनवेंशन सेंटर का होगा उद्घाटन

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज जन्मदिन है और इसी दिन विश्वकर्मा जयंती भी है. पीएम मोदी के जन्मदिन पर बीजेपी ने कई कार्यक्रम रखे हैं…

नईदिल्ली (ए)। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज रविवार को जन्मदिन है. वो 73 साल के हो चुके हैं. पीएम मोदी के जन्मदिन के साथ-साथ आज विश्वकर्मा जयंती भी है. इस मौके पर वो ‘पीएम विश्वकर्मा योजना’ का शुभारंभ करेंगे. इस योजना के शुभारंभ का कार्यक्रम दिल्ली के द्वारका में बने कन्वेंशन सेंटर में सुबह 11 बजे रखा गया है. पीएम विश्वकर्मा योजना का उद्देश्य पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उनको एडवांस ट्रेनिंग देना और उन्हें आर्थिक मदद करना है।

पीएम विश्वकर्मा पोर्टल पर कारीगरों का बायोमेट्रिक सिस्टम के साथ निःशुल्क रजिस्ट्रेशन कराया जाएगा. उनको एडवांस ट्रेनिंग दी जाएगी. ट्रेनिंग के बाद प्रमाण पत्र और पहचान-पत्र मिलेगा. औजार खरीदने के लिए 15,000 रुपये की मदद मिलेगी. बिना कुछ गिरवी रखे 5 फीसदी के ब्याज पर पहले एक लाख रूपये का लोन. फिर जरूरत पड़ने पर दूरी किस्त में दो लाख रूपए का लोन दिया जाएगा और डिजिटल लेन देन की सुविधा दी जाएगी।

इस योजना का लाभ बढ़ई, नाव निर्माता, अस्त्रकार यानि छोटे हथियार बनाने वाले, लोहार, सुनार, कुम्हार, राजमिस्त्री, नाई, माली, धोबी, दर्जी, ताला बनाने वाले, पारंपरिक खिलौना बनाने वाले, बुनकर यानी टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले, मछली पकड़ने का जाल बनाने वाले, मोची यानि जूता कारीगर, हथौड़ा और टूल किट निर्माता और मूर्तिकार, पत्थर तोड़ने वाले इस योजना के तहत लाभ ले सकते हैं।

सरकार ने इस महत्वाकांक्षी योजना के लिए 1300 करोड़ का बजट रखा है. विश्वकर्मा योजना के शुभारंभ के अवसर पर आज देश भर के 70 जगहों पर सरकार के 70 मंत्री मौजूद रहेंगे. इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी आज दिल्ली के द्वारका में बने कन्वेंशन सेंटर का लोकार्पण करने वाले हैं. ये कन्वेंशन सेंटर दिल्ली-मुंबई हाईवे पर बना है. जिसे यशोभूमि नाम दिया गया है. इसकी भव्यता का अंदाज़ा इसकी खासियत से लगाया जा सकता है।

8.9 लाख स्क्वायर मीटर क्षेत्र में फैला ये सेंटर दुनिया के सबसे बड़ा MICE है. कन्वेंशन सेंटर 73 हजार स्क्वायर मीटर में बना है. इसमें 15 कन्वेंशन सेंटर हैं. एक ग्रैंड बॉल रुम भी है जिसके साथ 13 मीटिंग के लिए कमरे बने हैं. इसमें लगभग 11000 प्रतिनिधि तक भाग ले सकेंगे. इस कन्वेंशन सेंटर में देश का सबसे बड़ा एलईडी मीडिया फैकेड बना है. कन्वेंशन सेंटर के प्लेनरी हॉल में 6000 लोग बैठ पाएंगे. इसका ऑडिटोरियम भारत का सबसे आधुनिक ऑटोमेटेड सीटिंग सिस्टम होगा. यशोभूमि में दुनिया का सबसे बड़े प्रदर्शनी हॉल भी बना है. ये 1.07 लाख स्क्वायर मीटर है, जिसमें प्रदर्शनियां, व्यापार मेला, बिजनेस इवेंट आयोजित किए जा सकेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button