खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

मीडियाकर्मियों से SP रजनेश सिंह का आग्रह- पुलिस से संबंधित किसी भी खबर/तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि अवश्य कर लें

बिलासपुर। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने एक वेबसाइड द्वारा लगाए गए खबर पर अपनी प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर दी है। उक्त मामला एक वेबसाइट द्वारा जारी की गई खबर से जुड़ा है।

एसपी ने लिखा की…मेरा सभी मीडिया के सम्माननीय मित्रों से आग्रह है कि पुलिस से संबंधित किसी भी खबर/तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि अवश्य कर लें जिससे की किसी भी खबर की विश्वसनीयता और सत्यता स्थापित हो और यही हम आप सभी का दायित्व भी है। असत्य खबर से आमजनों पर विपरीत प्रभाव पड़ता है और अपराधी महिमा मंडित होते हैं।

आपराधिक तत्वों पर नकेल कसने के प्रयास में आम जनता का पुलिस को बहुत सहयोग मिल रहा है और आप सभी देखेंगे कि पुलिस की दिन प्रतिदिन कठोर कार्यवाहियों उन माफिया गुंडे बदमाशों के ख़िलाफ होंगी, जिससे क़ानून व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सके।

नशे के विरुद्ध कठोर कार्यवाही ज़िला प्रशासन और पुलिस की ज्वाइंट टीम को लगाया गया है प्रतिदिन कार्यवाहियों की जा रही हैं और हमारे सभी अधिकारी और थाना प्रभारी इस हेतु लगे हुए हैं।

रात्रि में पुलिस की कई टीमें शहर में पेट्रोलिंग में लगाई जा रही हैं। गश्त पर हमारे जवान बड़ी मेहनत से रात भर जागकर राइफ़ल के साथ अपनी ड्यूटी कर रहे हैं जो हमारा दायित्व है। इसलिए पुनः आग्रह सत्य और आधिकारिक पुष्टि उपरांत ही खबर सोशल मीडिया में डाले। ये केवल एक सुझाव है। आप सभी का धन्यवाद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button