खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

शुभमन गिल ने किया नेट्स में अभ्यास, पाकिस्तान के खिलाफ खेलने की संभावना

भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला होने वाला है, और उससे दो दिन पहले शुभमन गिल को नेट्स में अभ्यास करते हुए देखा गया है, जो टीम इंडिया के लिए एक अच्छी ख़बर है…

अहमदाबाद (ए)। शुभमन गिल के बीमार हो जाने से टीम इंडिया को सबसे बड़ा झटका लगा है. शुभमन गिल पिछले एक साल से शानदार फार्म में है,  इसलिए उनसे इस वर्ल्ड कप में टीम इंडिया,  और इंडिया के फैंस को काफी उम्मीदें थी लेकिन वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले ही उन्हें डेंगू हो गया जिसकी वजह से वह शुरुआती दो मैच नहीं खेल पाए.  हालांकि, भारत में अपने शुरुआती दोनों मैच जीतकर वर्ल्ड कप की शानदार शुरुआत की है, लेकिन फिर भी टीम इंडिया शुभमन गिल को मिस जरूर कर रही है।

अब भारत का मैच पाकिस्तान के साथ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा.  पाकिस्तान के खिलाफ शुभमन गिल मैदान पर उतर पाएंगे या नहीं इसके बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन आज उन्हें नेट में अभ्यास करते हुए जरूर देखा गया है जो कि भारतीय टीम के लिए एक अच्छी खबर है।

गिल ने नेट्स में की वापसी आपको बता दें कि पाकिस्तान के साथ एशिया कप में हुए दूसरे मैच में शुभमन ने रोहित शर्मा के साथ मिलकर एक शानदार शुरुआत की थी, और पाकिस्तानी गेंदबाजों को बैकफुट पर धकेल दिया था.  ऐसे में अगर गिल पाकिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड कप मैच में वापसी करते हैं, तो पाकिस्तानी गेंदबाजों पर अतिरिक्त दबाव पड़ेगा और भारतीय टीम में मजबूती भी आएगी।

वर्ल्ड कप शुरू होने से ठीक पहले शुभमन को डेंगू बुखार हो गया था जिसके बाद उन्हें बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने अपनी निगरानी में रखा था. ऐतिहात के तौर पर उन्हें चेन्नई के एक निजी अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था लेकिन दो दिन के भीतर ही उन्हें छुट्टी भी मिल गई थी।

अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले भारत के मैच से पहले टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर ने बताया था कि शुभमन गिल अब ठीक है, और काफी तेजी से ठीक हो रहे हैं. गिल अफगानिस्तान मैच से पहले टीम के साथ दिल्ली नहीं गए थे, लेकिन पाकिस्तान मैच से पहले अहमदाबाद पहुँच गए हैं, और नेट्स में अभ्यास भी शुरू कर दिया है. ऐसे में अब आशा है कि भारत का यह युवा खिलाड़ी पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेल पाएंगे या नहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button