देश-दुनियाफीचर्ड

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: तीन युवक और सात युवतियां गिरफ्तार, नगद 82 हजार रुपए और आपत्तिजनक सामान बरामद

पुलिस टीम ने मंगलवार रात होटल में छापा मारा तो खलबली मच गई। कमरों के दरवाजे खुलवाए तो पुलिसकर्मी दंग रह गए। पुलिस ने अलग-अलग कमरों से तीन युवकों और सात युवतियों को पकड़ लिया। सभी को थाने लाकर पूछताछ की गई…

 

बरेली (ए)। इज्जतनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने मंगलवार रात एक होटल में छापा मारकर देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़ किया। होटल के कमरों से सात युवतियों और तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक मौके से देह व्यापार के 82500 रुपये और अश्लील सामग्री बरामद हुई है। पकड़ी गईं युवतियां अलग-अलग शहरों की रहने वाली हैं।

इज्जतनगर के संजयनगर स्थित संभव होटल में देह व्यापार हो रहा था। इसकी शिकायत मिलने पर सीओ तृतीय पंकज श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मंगलवार रात होटल में छापा मारा तो खलबली मच गई। कमरों के दरवाजे खुलवाए तो पुलिसकर्मी दंग रह गए। पुलिस ने अलग-अलग कमरों से तीन युवकों और सात युवतियों को पकड़ लिया। सभी को थाने लाकर पूछताछ की गई।

पुलिस के मुताबिक पूछताछ करने पर युवतियों ने बताया कि वे सभी अलग-अलग शहरों की हैं। अपने परिवारों से अलग रहती हैं। रुपये कमाने के लालच व ऐशोआराम के लिए देह व्यापार का धंधा करती हैं। इज्जतनगर के छोटी विहार निवासी रेशमा इन सभी को इस होटल में वेश्यावृत्ति करने के लिए लेकर आई थी।
पूछताछ में यह भी पता चला है कि होटल की रिसेप्शनिस्ट ग्राहकों को महिलाएं उपलब्ध कराती है। इसके बदले में वेश्यावृत्ति से कमाए धन का आधा हिस्सा लेती है। होटल की मालिक महिला है। रैकेट में उसकी भी मिलीभगत है।

पूछताछ में युवतियों ने बताया कि मंगलवार को ग्राहकों को बुलाकर उनके साथ कमरों में भेजा गया था। पकड़ी गईं युवतियों में पश्चिम बंगाल की तीन, एक-एक राजस्थान, झारखंड, लखनऊ व बदायूं की रहने वाली है। तीनों युवक बरेली के हैं। होटल मालिक और गिरोह की सरगना फरार हैं। इन दोनों की तलाश में पुलिस जुटी है।

यहां स्पा के बहाने हो रहा था देह व्यापार 
इज्जतनगर क्षेत्र में ही बिहार के निवासी दंपती स्पा के बहाने किराये के मकान में लंबे समय से देह व्यापार रैकेट चला रहे थे। यहां पुलिस ने 17 मई को छापा मारा था। मकान से दो युवकों व छह युवतियों को गिरफ्तार किया गया था।

पॉश कॉलोनी में चल रहा था गंदा काम
पिछले महीने इज्जतनगर क्षेत्र के बन्नूवाल नगर में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़ कर 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। अब इसी इलाके में यह दूसरा रैकेट पकड़ा गया है। क्षेत्र के एक सैलून में भी इसी तरह की गतिविधियां देखी गई थीं। पिछले साल पुलिस ने यहां छापा मारा था, लेकिन सेटिंग के चलते सैलून फिर संचालित होने लगा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button