छत्तीसगढ़फीचर्ड

केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक 2026 से सम्मानित हुए नारायणपुर पुलिस के 15 अधिकारी-कर्मचारी

नारायणपुर। जिले में सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के साथ-साथ चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में विशेष अभियानों के दौरान उत्कृष्ट कार्य, कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पण का परिचय देने वाले नारायणपुर पुलिस के 15 अधिकारी-कर्मचारियों को वर्ष 2026 के प्रतिष्ठित केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक से सम्मानित किया गया है।

भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा जारी पदक प्राप्तकर्ताओं की आधिकारिक सूची में विशेष अभियान (Special Operation Field) के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य से चयनित अधिकारी-कर्मचारियों में नारायणपुर जिले के 15 अधिकारी-कर्मचारियों के नाम शामिल हैं। यह सम्मान दिनांक 22.09.2025 को किए गए विशेष अभियान में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया है।

सम्मानित अधिकारी-कर्मचारियों के नाम इस प्रकार हैं–

1.  रॉबिन्सन गुरिया – तत्कालीन पुलिस अधीक्षक
2.  अक्षय प्रमोद सबद्रा – तत्कालीन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक
3.  अजय कुमार – तत्कालीन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक
4.  सुशील कुमार नायक – तत्कालीन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक
5.  आशीष कुमार नेताम – उप पुलिस अधीक्षक
6.  महेंद्र पोटाई – उप निरीक्षक
7.  पुरुषोत्तम कुपाल – प्रधान आरक्षक
8.  रामकुमार दर्रो – प्रधान आरक्षक
9.  भुनेश्वर मरकाम – आरक्षक
10.  जैनू राम दुग्गा – आरक्षक
11.  राजेश सलाम – बस्तर फाइटर आरक्षक
12.  लिखेश्वरी नाग – बस्तर फाइटर महिला आरक्षक
13.  चमन लाल – बस्तर फाइटर आरक्षक
14.  लक्ष्मण राम कोर्राम – आरक्षक
15.  सोमरू राम वड्डे – आरक्षक

केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक देशभर में पुलिस एवं सुरक्षा बलों के अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा विशेष अभियानों, उत्कृष्ट कार्यों एवं विशिष्ट योगदान के लिए प्रदान किया जाने वाला प्रतिष्ठित सम्मान है।

नारायणपुर जिले के 15 अधिकारी-कर्मचारियों को एक साथ इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए चयनित किया जाना जिले के पुलिस बल के लिए गौरव एवं उपलब्धि का विषय है। यह सम्मान सम्मानित अधिकारी-कर्मचारियों की मेहनत, साहस, कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पण का प्रमाण है। साथ ही यह जिले में सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए निरंतर कार्यरत समस्त पुलिस बल का मनोबल बढ़ाने वाला है।

नारायणपुर पुलिस सभी सम्मानित अधिकारी-कर्मचारियों को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button