अक्सर ऐसी खबरें सामने आती हैं, जिनपर विश्वास किया जाना मुश्किल होता है. अब स्टेशन पर अचानक से ट्रेन से रुपये हवा में उड़ने लगे, जिसे बंटोरने के लिए लोगों की होड़ मच गई. मामला मुंबई जा रही एक्सप्रेस ट्रेन से पीपीगंज रेलवे स्टेशन का है. यहां अचानक से शुक्रवार सुबह-सुबह पांच-पांच सौ रुपये के नोट लोगों ने उड़ते देखे तो पहले तो यकीन नहीं हुआ. मगर, कुछ ही देर बाद सब रुपये लेने के लिए दौड़ पड़े, जिसे जहां जितने नोट मिले, लेकर चलता बना…
गोरखपुर (ए)। पीपीगंज रेलवे स्टेशन पर गुरुवार सुबह चलती एक्सप्रेस ट्रेन से 500 रुपये के नोटों का एक बंडल फेंका गया। पन्नी फटने के बाद नोट हवा में बिखर गए। इस दौरान प्लेटफॉर्म पर मौजूद लोग उन्हें बटोरने के लिए दौड़ पड़े।घटना गोरखपुर से पनवेल-मुंबई जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन की है। ट्रेन सुबह करीब छह बजे प्लेटफॉर्म नंबर दो से गुजर रही थी। ट्रेन का यहां ठहराव नहीं है। ट्रेन में सवार एक यात्री ने तिघरा निवासी अपने परिचित फुटबॉल खिलाड़ी को रुपये देने के लिए नोटों को प्लास्टिक की पन्नी में बांधकर नीचे फेंका था।
ट्रेन की रफ्तार अधिक होने के कारण पन्नी फट गई और उसमें रखे नोट प्लेटफॉर्म पर बिखरने लगे। अचानक नोटों की बारिश देखकर वहां मौजूद दर्जनों लोग उन्हें बटोरने के लिए दौड़ पड़े।
फुटबॉल खिलाड़ी ने लोगों को बताया कि ये रुपये उसके परिचित ने उसे देने के लिए ट्रेन से फेंके थे। इसके बाद अधिकांश लोगों ने बटोरे हुए रुपये उसे वापस कर दिए। हालांकि, कुछ लोग रुपये लेकर मौके से चले गए।
चलती ट्रेन से नोटों का बंडल फेंके जाने की घटना शुक्रवार को पीपीगंज नगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में चर्चा का विषय बनी रही। लोग प्लेटफॉर्म पर अचानक नोट बिखरने और उन्हें बटोरने के लिए लोगों की भीड़ जुटने की घटना के बारे में चर्चा करते रहे।
बताया जा रहा है कि घटना सुबह करीब छह बजे हुई, जब गोरखपुर से पनवेल जाने वाली एक्सप्रेस पीपीगंज स्टेशन की लाइन नंबर दो से गुजर रही थी. ट्रेन का इस स्टेशन पर ठहराव नहीं है. इसी दौरान किसी यात्री ने 500 रुपये के नोटों से भरी एक पॉलीथीन चलती ट्रेन से नीचे फेंक दी. पॉलीथीन खुलते ही नोट हवा में बिखर गए और स्टेशन पर मौजूद दर्जनों लोग उन्हें पकड़ने के लिए दौड़ पड़े।










































