आज 11 सितंबर 2026 आज भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि के साथ शुक्रवार का दिन है। अमावस्या तिथि सुबह 8 बजकर 56 मिनट तक रहने वाली है। इसके बाद शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि आरंभ हो जाएगी। इसके साथ ही आज उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र, साध्य, शुभ योग का निर्माण हो रहा है। आज भाद्रपद अमावस्या है। ऐसे में स्नान-दान का विशेष महत्व है। चंद्रमा की स्थिति की बात करें, तो शाम 7 बजकर 8 मिनट तक सिंह राशि में रहेंगे। इसके बाद कन्या राशि में संचार करेंगे। इसके अलावा सूर्य कर्क राशि में रहेंगे। आइए जानते हैं आज का राशिफल…
मेष राशि-
प्रेम में तू-तू मैं-मैं के संकेत हैं। भावुकता पर काबू रखिएगा। विद्यार्थियों के लिए भी थोड़ा असमंजस की स्थिति रहेगी। व्यापारिक स्थिति अच्छी है, मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा। सूर्य को जल देना और लाल वस्तु पास रखना या लाल वस्त्र धारण करना शुभ होगा।
वृषभ राशि-
भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव है लेकिन गृह कलह भी संभव है। स्वास्थ्य पहले से काफी बेहतर है। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी है, व्यापार भी आपका अच्छा है। तांबे की वस्तु दान करना शुभ है।
मिथुन राशि-
पराक्रम रंग लाएगा, रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। लेकिन थोड़ा सा व्यवसाय में नकारात्मक ऊर्जा को पहचानिए, उसको चिन्हित करिए, उस पर काम करिए। प्रेम-संतान बहुत अच्छा, व्यापार मध्यम गति से आगे चल रहा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
कर्क राशि-
धन हानि के संकेत हैं, निवेश मत करिएगा। मुंह में अगर किसी भी तरीके का कोई इंफेक्शन इत्यादि होता है तो उस पर ध्यान रखिए। स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित, प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम है, व्यापार आपका अच्छा है। बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ होगा।
सिंह राशि-
सरसता-निरसता के बीच में फंसे रहेंगे। स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित रहेगा। प्रेम-संतान भी बहुत अच्छी स्थिति में नहीं है। थोड़ा सा उनको लेकर के मन चिंतित रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। धनागमन होगा और निवेश के लिए उपयुक्त समय होगा। हरी वस्तु का दान करना शुभ होगा।
कन्या राशि-
स्वास्थ्य बहुत अच्छा होने के बावजूद भी छोटी-मोटी परेशानियां परेशान करेंगी। मन चिंतित रहेगा। चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा। खर्च की अधिकता को लेकर मन परेशान रहेगा। पिता के स्वास्थ्य और साथ को लेकर के, उच्च अधिकारियों के साथ को लेकर के मन परेशान रहेगा। और अनाप-शनाप खर्च थोड़ा मन को परेशान करेंगे। प्रेम-संतान का साथ होगा। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। तांबे की वस्तु दान करना शुभ होगा।
तुला राशि-
आय में आशातीत बढ़ोतरी होगी। यात्रा कष्टप्रद हो सकती है, लेकिन लाभप्रद होगी। मन परेशान रहेगा, लेकिन कुछ खराब नहीं होगा। व्यापार लगभग ठीक है। सूर्य को जल देना शुभ होगा।
वृश्चिक राशि-
कोर्ट-कचहरी में असमंजस की स्थिति बनेगी। सरकारी तंत्र को आप इस समय समझ नहीं पाएंगे कि आपके पक्ष में है या विपक्ष में। नुकसान संभव नहीं है, लेकिन थोड़ा सा मन परेशान रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति काफी अच्छी रहेगी। पीली वस्तु पास रखना या पीला वस्त्र धारण करना शुभ होगा।
धनु राशि-
भाग्य साथ देगा, लेकिन भाग्य पर भरोसा करके बहुत बड़ा जोखिम मत लीजिएगा। यात्रा अभी स्थगित रखें। प्रेम और संतान की स्थिति बहुत अच्छी है, तथा व्यापार शनैः-शनैः आगे बढ़ेगा। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।
मकर राशि-
चोट-चपेट लग सकती है या किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं, इसलिए बचकर समय पार करें और कोई भी रिस्क मत लीजिएगा। प्रेम, संतान और व्यापार काफी अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
कुंभ राशि-
स्वास्थ्य थोड़ा परेशान कर सकता है, खासकर उदर रोग से। जीवनसाथी का साथ और स्वास्थ्य भी थोड़ा प्रभावित दिख रहा है। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम है लेकिन खराब नहीं है, व्यापार अच्छा रहेगा। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
मीन राशि-
शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा, लेकिन स्वास्थ्य प्रभावित है। शत्रु सक्रिय होने के नाते थोड़ा डिस्टर्बिंग माहौल रहेगा। प्रेम और संतान मध्यम गति से आगे बढ़ रहे हैं। शिव जी का जलाभिषेक करना आपके लिए शुभ होगा।










































