रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सड़क सुरक्षा संकल्प पोस्टर पर हस्ताक्षर कर सुरक्षित यातायात के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रकट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने ट्रैफिक डीसीपी डॉ.अर्चना झा से इस पर चर्चा कर पूरी जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा चलाए जा रहे यातायात जागरूकता अभियान एवं ट्रैफिक हैकथॉन 2026 के माध्यम से तकनीकी नवाचार एवं जन भागीदारी से सड़क सुरक्षा को और प्रभारी प्रभावी बनाए जाने के प्रयासों की प्रशंसा की।
सेवा से संकल्प अभियान के तहत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा लगाये गए साइबर जागृति अभियान के तहत जागरूकता सेल्फी लेते हुए सभी को साइबर अपराध से सतर्क रहने का संदेश दिया। साइबर अपराध से मुक्त छत्तीसगढ़ बनाने के छत्तीसगढ़ पुलिस के इस अभियान में सभी को भागीदार बनने का संदेश दिया।
रायपुर पुलिस कमिश्नरेट आप सभी से अपील करती है की सड़क सुरक्षा हम सभी की जिम्मेदारी है यातायात नियमों का पालन करें, सड़क पर सुरक्षित चले एवं दूसरों को भी सुरक्षित रखें। हम सभी साइबर अपराध से मुक्त सुरक्षित समाज बनाने का संकल्प लें। किसी भी अनजान व्यक्तियों से ओटीपी शेयर ना करें, एपीके लिंक पर क्लिक न करें, अनजान व्हाट्सएप वीडियो कॉल ना उठाएं, एटीएम पिन/ आधार नंबर किसी से शेयर ना करें।
सोशल मीडिया में निजी जानकारी ना डालें, अपने एकाउंट /सोशल मीडिया का पासवर्ड हमेशा बदलते रहे, आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त जानकारी पर ही भरोसा करें, कोई भी ऐप प्ले स्टोर या एप स्टोर से ही डाउनलोड करें। कोई भी साइबर फ्रॉड होने पर मदद के लिए 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।
सतर्क रहें सुरक्षित रहें।

















