आज 25 सितंबर 2026, आज भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि के साथ शुक्रवार का दिन है। पंचांग के अनुसार, चतुर्दशी तिथि रात 11 बजकर 9 मिनट तक रहने वाली है। इसके बाद से पूर्णिमा तिथि आरंभ हो जाएगी। इसके साथ ही आज अनंत चतुर्दशी का पर्व मनाया जा रहा है। आज विष्णु जी के अनंत रूप की पूजा की जाएगा। इसके अलावा आज से गणेश उत्सव का समापन हो रहा है। इसके साथ ही चंद्रमा की स्थिति की बात करें, तो कुंभ राशि में संचार करेंगे। आइए जानते हैं आज का राशिफल…
मेष राशि:
आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। यात्रा कष्टप्रद होगी लेकिन लाभप्रद होगी। प्रेम-संतान की स्थिति आपकी मध्यम बनी हुई है। व्यापार लगभग ठीक-ठाक रहेगा। काली वस्तु का दान करना शुभ होगा।
वृषभ राशि:
कोर्ट-कचहरी से बचना चाहिए। नए व्यापार की भी शुरुआत न करें। सीने में विकार संभव है। प्रेम-संतान अच्छा बना रहेगा। शिव जी का जलाभिषेक करना शुभ होगा।
मिथुन राशि:
यात्रा अभी न करें और किसी भी तरीके की कोई अपमानजनक स्थिति में अपने आप को नहीं आने दें। थोड़ा बचकर पार करें। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी बनी रहेगी। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
कर्क राशि:
कोई भी रिस्क मत लीजिएगा स्वास्थ्य से संबंधित, वरना परेशानी में आ जाएंगे। प्रेम-संतान का साथ बना रहेगा। भाग्य भी साथ देगा और व्यापारिक स्थिति भी आपकी अच्छी रहेगी। काली वस्तु का दान करना शुभ होगा।
सिंह राशि:
उदर रोग से परेशान रहेंगे। नौकरी-चाकरी में थोड़ा सा नकारात्मक ऊर्जा का संचार रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम बनी हुई है। डेटिंग पर ध्यान रखें, असमंजस की स्थिति बन सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर भी ध्यान रखें। बाकी स्थिति आपकी अच्छी है, सूर्य को जल देना शुभ होगा।
कन्या राशि:
शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा, लेकिन घोर डिस्टर्बिंग टाइम कहा जाएगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा, पैरों में चोट-चपेट लग सकती है। प्रेम-संतान मध्यम रहेगा, व्यापारिक स्थिति लगभग ठीक-ठाक रहेगी। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।
तुला राशि:
बच्चों को लेकर मन बहुत परेशान रहेगा। प्रेम में बड़े तू-तू, मैं-मैं का समय है। मानसिक तौर पर बहुत नकारात्मक ऊर्जा का संचार रहेगा। व्यापारिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
वृश्चिक राशि:
घरेलू सुख बाधित होगा। घर के विवाद बाहर न जाने पाएं, इस बात का ध्यान रखिएगा। सीने में विकार संभव है। स्वयं के स्वास्थ्य और मां के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। प्रेम-संतान भी मध्यम बना हुआ है। काली वस्तु का दान करना शुभ होगा।
धनु राशि:
आपके व्यवसाय में नकारात्मक ऊर्जा का संचार दिख रहा है। नाक, कान, गले की परेशानी संभव है। अपनों के स्वास्थ्य और अपने स्वास्थ्य पर ध्यान रखिएगा। कोई नए व्यापार की शुरुआत अभी मत करिएगा। प्रेम, संतान भी मध्यम बना हुआ है। काली वस्तु का दान करना शुभ होगा।
मकर राशि:
गंदी भाषा के प्रयोग से बचिएगा। अभी कोई निवेश मत करिएगा और थोड़ा सा कुटुंबों से मत उलझिएगा, परेशानी दिख रही है। स्वास्थ्य परेशानी में है, मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। प्रेम, संतान, व्यापार बहुत अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
कुंभ राशि:
थोड़ी घबराहट, बेचैनी बनी रहेगी। नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। अकारण भी मन चिंतित रहेगा। प्रेम, संतान मध्यम बना हुआ है। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
मीन राशि:
खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। अनाप- शनाप खर्च होंगे। पार्टनरशिप में प्रॉब्लम होगी। प्रेम, संतान में दूरी रहेगी। सर दर्द, नेत्र पीड़ा दिख रहा है। एक मध्यम समय और चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। काली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

















