BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

केसीजी पुलिस का सराहनीय कार्य: टीआई शिवशंकर गेंडले ने बाढ़ में फंसे 5 लोगों की बचाई जान, एसपी ने की सराहना

खैरागढ़। दिनांक 26.09.2026 की रात्रि लगभग 02:30 से 03:00 बजे थाना गंडई क्षेत्र के दनिया पुल के पास पुलिस के अदम्य साहस का मामला सामने आया है। रायपुर के गुढ़ियारी क्षेत्र के रहने वाले 5 दोस्त – 1. कुबेर (चालक), 2. कमलेश, 3. निहाल, 4. महक और 5. प्रीति स्विफ्ट डिजायर कार में सवार होकर रायपुर से कान्हा-किसली (मध्यप्रदेश) घूमने जा रहे थे।

केसीजी जिले के दनिया पुल के पास बाढ़ की स्थिति होने से पुल के ऊपर से पानी बह रहा था। अंधेरे और पानी का अंदाजा न लग पाने से उनकी कार पुलिस स्टॉपर को ठोकर मार कर पुल से नीचे उतर गई और तेज बहाव में फंस गई। कार पानी में डूबने लगी।

परिस्थिति को भांपते हुए पांचों ने किसी तरह पास के एक पेड़ की टहनी को पकड़ लिया और तुरंत डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी गंडई निरीक्षक शिवशंकर गेंडले तत्काल स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने बिना देर किए जान जोखिम में डालकर उफनती नदी में छलांग लगा दी और एक-एक कर पांचों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

पांचों ने बताया कि थाना प्रभारी के प्रयास से हमे दुबारा जीवन मिला है रात के अंधेरे में नदी के तेज बहाव में अपना जान जोखिम में डालकर पुलिस ने इंसानियत की मिशाल पेश की है

समय पर की गई इस कार्यवाही से एक बड़ा हादसा टल गया। बचाए गए सभी लोगों ने जिला पुलिस एवं थाना प्रभारी का आभार व्यक्त किया।

इस अदम्य साहसिक कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक लक्ष्य शर्मा ने थाना प्रभारी एवं पूरी टीम की सराहना की है।

अपील: वर्षा के मौसम में नदी-नाले उफान पर हैं। पुल के ऊपर से पानी बहने पर पार करने का प्रयास न करें। आपात स्थिति में तुरंत डायल 112 पर संपर्क करें।

Related Posts