BREAKING

घर-परिवारफीचर्ड

राशिफल 30 सितम्बर: वृषभ राशि वालों खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी, थोड़ा सा व्यथित और व्यग्र रहेंगे

आज 30 सितंबर 2026, आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के साथ बुधवार का दिन है। चतुर्थी तिथि दोपहर 2 बजकर 55 मिनट तक रहेगा। इसके बाद पंचमी तिथि आरंभ हो जाएगी। इसके साथ ही आज भरणी, कृत्तिका नक्षत्र के साथ वज्र, सिद्धि और सर्वार्थ सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है। आइए जानते हैं आज का राशिफल…

 

 

मेष राशि:

सरस बने रहेंगे, आनंददायक जीवन गुजारेंगे। जरूरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में होंगी। प्रेम, संतान की स्थिति पहले से बेहतर होगी। व्यापारिक स्थिति आपकी अच्छी दिख रही है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

वृषभ राशि:

खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। थोड़ा सा व्यथित और व्यग्र रहेंगे। प्रेम, संतान और व्यापार अच्छा चलता रहेगा। लाल वस्तु का दान करना शुभ होगा।

मिथुन राशि:

प्रेम में रहेंगे, खुशहाल जीवन व्यतीत करेंगे। यात्रा का योग बन रहा है और आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कर्क राशि:

कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा। राजनीतिक लाभ होगा, व्यावसायिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार सब कुछ बहुत अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।

सिंह राशि:

भाग्य साथ देगा, यात्रा का योग बनेगा, लाभकारी योजनाएं फलीभूत होंगी। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार अच्छा रहेगा। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

कन्या राशि:

चोट-चपेट लग सकती है या किसी परेशानी में पड़ सकते हैं, परिस्थितियां प्रतिकूल रहेंगी। स्वास्थ्य मध्यम है, प्रेम और संतान की स्थिति बहुत अच्छी है तथा व्यापार भी बहुत अच्छा दिख रहा है। लाल वस्तु का दान करना शुभ होगा।

तुला राशि:

जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा, प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा, प्रेम और संतान भी अच्छा रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।

वृश्चिक राशि:

शत्रु उपद्रव संभव है लेकिन शत्रु शमन भी होगा। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा, प्रेम और संतान की स्थिति काफी अच्छी रहेगी तथा व्यापार भी अच्छा रहेगा। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

धनु राशि:

विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम रहेगी। व्यापारिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।

मकर राशि:

गृह क्लेश के संकेत हैं, लेकिन भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी भी संभव है। सायंकाल तक अपनी स्थिति, इस तरीके की जो है, उसको निपटा लीजिए। थोड़ा इसके बाद मध्यम समय होगा। प्रेम-संतान, व्यापार अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कुंभ राशि:

व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। अपनों का साथ होगा, नए व्यापार की शुरुआत कर सकते हैं आप। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार सब कुछ बहुत अच्छा है। सरकारी तंत्र से पंगेबाजी मत करिएगा। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

मीन राशि:

धन की स्थिति मजबूत होगी, लिक्विड फंड में बढ़ोतरी होगी। प्रेम-संतान का साथ होगा। बस थोड़ा सा जुबान पे काबू रखिएगा और अभी निवेश मत करिएगा। दांपत्य और अपने स्वास्थ्य को बचाइए।

Related Posts