आज 1 अक्टूबर 2026, आश्विन माह के कृष्ण पक्ष पंचमी तिथि के साथ गुरुवार का दिन है। पंचमी तिथि दोपहर 12 बजकर 35 मिनट तक है। इसके बाद षष्ठी तिथि आरंभ हो जाएगी। इसके साथ ही आज रोहिणी, मृगशीर्ष नक्षत्र के साथ सिद्धि, व्यातीपात योग का निर्माण हो रहा है। चंद्रमा की स्थिति की बात करें, तो वृषभ राशि में ही संचार करेंगे। इसके साथ ही आज श्राद्ध पक्ष की षष्ठी तिथि है। आज उन पितरों का श्राद्ध, तर्पण, पिंडदान किया जाएगा जिनकी मृत्यु षष्ठी तिथि को हुई थी। आइए जानते हैं आज का राशिफल…
मेष राशि:
धन की स्थिति सुदृढ़ होगी। कुटुंबों की संख्या बढ़ेगी, दोस्तों और यारों के साथ मौज-मस्ती होगी। लेकिन धन की स्थिति बढ़ेगी तो उसे स्टोर करिए, अभी निवेश मत करिएगा। कौटुंबिक संख्या बढ़ रही है तो जुबान पर काबू रखिएगा, नहीं तो यह दोनों ही सारे वातावरण को खराब कर देंगे। प्रेम और संतान की स्थिति अभी मध्यम बनी हुई है, व्यापारिक स्थिति आपकी बहुत अच्छी है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
वृषभ राशि:
बहुत अच्छी ऊर्जा आप में रहेगी, लेकिन मानसिक चंचलता पर ध्यान रखिएगा। स्वास्थ्य बहुत अच्छा है, प्रेम और संतान की स्थिति भी लगभग ठीक-ठाक है, व्यापारिक स्थिति अच्छी है। जिस चीज की जरूरत होगी, उसकी जीवन में उपलब्धता भी होगी। इसलिए यह एक सुखकारी समय कहा जाएगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
मिथुन राशि:
चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा, खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। यद्यपि कि अच्छे खर्च ही होंगे ये। प्रेम और संतान का साथ होगा, व्यापार भी अच्छा रहेगा। लिखने-पढ़ने के लिए बड़ा अच्छा समय है, स्टडी के लिए बहुत अच्छा समय है। सफेद वस्तु पास रखना शुभ होगा।
कर्क राशि:
आय के नए-नए मार्ग बनेंगे, पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे। बड़ा ही शुभ समय आपका चल रहा है। चाहे वो प्रेम की स्थिति हो, भाग्य की स्थिति हो, आर्थिक स्थिति हो, यात्रा की स्थिति हो, बहुत एन्जॉयिंग समय कहा जाएगा यह। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।
सिंह राशि:
बड़े अजीब सिचुएशन से गुजर रहे हैं इन दिनों आप। बहुत बेचैनी है। स्थिरता नहीं आ रही है जीवन में। स्वास्थ्य तो बेहतर है लेकिन मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं है। प्रेम को लेकर, संतान को लेकर के दुविधा की स्थिति में बने हुए हैं। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ है। कोर्ट-कचहरी में विजय भी मिल रहा है, लेकिन मन का क्या करें, उस पर ध्यान रखिए। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।
कन्या राशि:
भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे, यात्रा भी करने का अवसर मिलेगा। आय की स्थिति आपकी अच्छी है, प्रेम-संतान भी अच्छा है। शुभ समय कहा जाएगा। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।
तुला राशि:
ओवरऑल तो बहुत अच्छी स्थिति है, लेकिन आज का दिन ठीक नहीं है। चोट-चपेट लग सकता है, किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। अचानक परिस्थितियां प्रतिकूल दिख रही हैं। प्रेम-संतान भी मध्यम है, व्यापार लगभग ठीक-ठाक रहेगा। बस काली जी की शरण में बने रहें, उन्हें प्रणाम करते रहें, शुभ होगा।
वृश्चिक राशि:
जीवन आनंदमय गुजरेगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा, जो लोग वैवाहिक स्थिति में हैं, भाग्य भी साथ देगा। प्रेम, संतान, व्यापार बहुत अच्छा है। सूर्य को जल देना अत्यंत शुभकारी होगा।
धनु राशि:
विरोधी थोड़े एक्टिव रहेंगे, लेकिन नतमस्तक होंगे, कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा, छोटी-मोटी परेशानियां बनी रहेंगी। प्रेम-संतान भी मध्यम है। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।
मकर राशि:
स्वास्थ्य अच्छा है, प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है, व्यापार भी बहुत अच्छा है। बस भावुक होकर कोई निर्णय मत लीजिएगा और भावुकता बस प्रेम में तू-तू-में-में के संकेत हैं। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
कुंभ राशि:
भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव है, लेकिन गृह-कलह भी संभव है। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम, प्रेम-संतान की स्थिति सुधर चुकी है, व्यापार भी अच्छा है। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
मीन राशि:
स्वास्थ्य पहले से बेहतर है, प्रेम-संतान की स्थिति पहले से बेहतर है, व्यापारिक स्थिति बहुत अच्छी है। नए व्यापार की शुरुआत कर सकते हैं, पराक्रम रंग लाएगा। शिव जी का जलाभिषेक करना शुभ होगा।



















