BREAKING

घर-परिवारफीचर्ड

राशिफल 2 अक्टूबर: मिथुन राशि वालों मन चिंतित रहेगा, खर्च की अधिकता रहेगी, सिरदर्द, नेत्र पीड़ा रहेगा

आज 2 अक्टूबर 2026, आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि के साथ शुक्रवार का दिन है। षष्ठी तिथि सुबह 10 बजकर 15 मिनट तक रहने वाला है। इसके बाद सप्तमी तिथि आरंभ हो जाएगी। इसके साथ ही आज मृगशीर्षा, आर्द्रा नक्षत्र के साथ व्यातीपात, वरीयान योग का निर्माण हो रहा है। इसके साथ ही आज पितृपक्ष की सप्तमी तिथि है। आज उन लोगों का श्राद्ध किया जाएगा जिनकी मृत्यु कृष्ण या शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को हुई हो। आज चंद्रमा की स्थिति की बात करें, तो दोपहर 3 बजकर 40 मिनट पर वृषभ राशि से मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। आइए जानते हैं आज का राशिफल…

 

 

मेष राशि:

स्वास्थ्य अच्छा है। मध्यम समय कहा जाएगा। निवेश थोड़ा रुक जाइए। प्रेम-संतान की स्थिति काफी अच्छी है, व्यापार भी अच्छा है। शिव जी का जलाभिषेक करना शुभ होगा।

वृषभ राशि:

आकर्षण बढ़ेगा। जरूरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध होंगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान की स्थिति काफी अच्छी रहेगी, व्यापार भी अच्छा रहेगा। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

मिथुन राशि:

मन चिंतित रहेगा। खर्च की अधिकता रहेगी। सिरदर्द, नेत्र पीड़ा रहेगा। प्रेम-संतान का साथ बना रहेगा, व्यापार भी अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कर्क राशि:

आय के नए-नए मार्ग बनेंगे। पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे। यात्रा का योग बनेगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा दिखाई पड़ रहा है। लाल वस्तु पास रखना और शुभ होगा।

सिंह राशि:

स्वास्थ्य बहुत अच्छा है। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम बनी हुई है। व्यापार बहुत अच्छा है आपका और व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा। उच्च अधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

कन्या राशि:

स्वास्थ्य में सुधार है। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार बहुत अच्छा है। भाग्य साथ देगा, यात्रा का योग बनेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

तुला राशि:

चोट-चपेट लग सकता है, किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। हालांकि बचाव पक्ष बहुत मजबूत है, फिर भी रिस्क मत लीजिएगा। प्रेम-संतान मध्यम, व्यापार बहुत अच्छा। हरी वस्तु पास रखना शुभ होगा।

वृश्चिक राशि:

जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी रहेगी। सफेद वस्तु काली मंदिर में अर्पित करना शुभ होगा।

धनु राशि:

शत्रु उपद्रव संभव है, लेकिन शत्रु शमन भी संभव है। स्वास्थ्य थोड़ा परेशानी में रहेगा, प्रेम-संतान भी मध्यम है, व्यापार बहुत अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि:

विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा। प्रेम में भावुकता काम नहीं आएगी, नुकसान होगा। महत्वपूर्ण निर्णय अभी रोक दीजिए। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कुंभ राशि:

भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। थोड़ा गृह कलह भी है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान बहुत अच्छा। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

मीन राशि:

व्यावसायिक ऊर्जा बढ़-चढ़कर रहेगी। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम चल रहा है, प्रेम-संतान की स्थिति काफी अच्छी है, व्यापार बहुत अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

Related Posts