BREAKING

खास खबरफीचर्डविविध

वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी, 10 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला

ICC ने 2027 पुरुष वनडे वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है. दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होने वाले 14 टीमों के टूर्नामेंट में भारत अपना पहला मैच 7 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगा. भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में होगा. टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल 17 नवंबर और दूसरा 18 नवंबर को होगा, जबकि फाइनल 21 नवंबर को जोहान्सबर्ग में खेला जाएगा…

 

 

 

नईदिल्ली (ए)। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने गुरुवार को 2027 पुरुष वनडे वर्ल्ड कप का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया. अगले साल होने वाला यह टूर्नामेंट दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जाएगा. 14 टीमों के इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 7 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगी. दोनों टीमों के बीच मुकाबला केपटाउन में खेला जाएगा।

भारत का दूसरा मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ होगा. दोनों चिर प्रतिद्वंद्वी टीमें 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में आमने-सामने होंगी. भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला यह मुकाबला टूर्नामेंट के सबसे चर्चित मैचों में शामिल रहेगा।

वर्ल्ड कप का आयोजन 2 अक्टूबर से शुरू होगा. हालांकि ग्रुप स्टेज से पहले विंडहोक में सुपर सीरीज खेली जाएगी. इसमें तीन टीमें हिस्सा लेंगी. ये मुकाबले 2, 4 और 6 अक्टूबर को होंगे. तीनों टीमें एक-दूसरे के खिलाफ एक-एक मैच खेलेंगी. सुपर सीरीज में सबसे ज्यादा अंक हासिल करने वाली टीम ग्रुप स्टेज में जगह बनाएगी।

दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे को मेजबान होने के कारण सीधे टूर्नामेंट में जगह मिली है. इसके अलावा 30 सितंबर 2026 तक आईसीसी वनडे टीम रैंकिंग के आधार पर आठ अन्य टीमों ने सीधे क्वालीफाई किया है. बाकी चार टीमों का फैसला क्रिकर्ट वर्ल्ड कप क्वालीफायर के जरिए होगा।

क्वालीफायर में पहले स्थान पर रहने वाली टीम सीधे ग्रुप स्टेज में पहुंचेगी. बाकी तीन टीमों को सुपर सीरीज में खेलने का मौका मिलेगा. सुपर सीरीज के जरिए ग्रुप स्टेज की आखिरी टीम तय होगी।

क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 की टीमें

  • ग्रुप A: भारत, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, जिम्बाब्वे, क्वालीफायर A
  • ग्रुप B: न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, इंग्लैंड, बांग्लादेश, क्वालीफायर B

क्रिकेट विश्व कप 2027 का शेड्यूल

तारीख मैच स्टेज वेन्यू
2 अक्टूबर, शनिवार QF1 vs QF3 सुपर सीरीज विंडहोक
4 अक्टूबर, सोमवार QF1 vs QF2 सुपर सीरीज विंडहोक
6 अक्टूबर, बुधवार QF2 vs QF3 सुपर सीरीज विंडहोक
7 अक्टूबर, गुरुवार भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया ग्रुप A केप टाउन
8 अक्टूबर, शुक्रवार पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान ग्रुप A त्शवाने 
8 अक्टूबर, शुक्रवार इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश ग्रुप B विंडहोक
9 अक्टूबर, शनिवार जिम्बाब्वे बनाम क्वालीफायर A ग्रुप A बुलावायो
9 अक्टूबर, शनिवार दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड ग्रुप B केप टाउन
10 अक्टूबर, रविवार भारत बनाम पाकिस्तान ग्रुप A जोहान्सबर्ग
10 अक्टूबर, रविवार श्रीलंका बनाम क्वालीफायर B ग्रुप B विंडहोक
11 अक्टूबर, सोमवार जिम्बाब्वे बनाम अफगानिस्तान ग्रुप A बुलावायो
12 अक्टूबर, मंगलवार ऑस्ट्रेलिया बनाम क्वालीफायर A ग्रुप A पार्ल
12 अक्टूबर, मंगलवार न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश ग्रुप B कुगोम्पो सिटी 
13 अक्टूबर, बुधवार इंग्लैंड बनाम श्रीलंका ग्रुप B विंडहोक
13 अक्टूबर, बुधवार दक्षिण अफ़्रीका बनाम क्वालीफायर B ग्रुप B पार्ल
14 अक्टूबर, गुरुवार भारत बनाम अफगानिस्तान ग्रुप A त्शवाने 
15 अक्टूबर, शुक्रवार पाकिस्तान बनाम क्वालीफायर A ग्रुप A ब्लोमफोनटेन 
15 अक्टूबर, शुक्रवार जिम्बाब्वे बनाम ऑस्ट्रेलिया ग्रुप A हरारे
16 अक्टूबर, शनिवार श्रीलंका बनाम बांग्लादेश ग्रुप B डरबन
16 अक्टूबर, शनिवार दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड ग्रुप B गेबेरहा 
17 अक्टूबर, रविवार भारत बनाम क्वालीफायर A ग्रुप A ब्लोमफोनटेन 
17 अक्टूबर, रविवार न्यूजीलैंड बनाम क्वालीफायर B ग्रुप B हरारे
18 अक्टूबर, सोमवार ऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान ग्रुप A कुगोम्पो सिटी 
19 अक्टूबर, मंगलवार जिम्बाब्वे बनाम पाकिस्तान ग्रुप A हरारे
19 अक्टूबर, मंगलवार दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश ग्रुप B डरबन
20 अक्टूबर, बुधवार न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका ग्रुप B जोहान्सबर्ग
20 अक्टूबर, बुधवार इंग्लैंड बनाम क्वालीफायर B ग्रुप B हरारे
21 अक्टूबर, गुरुवार अफगानिस्तान बनाम क्वालीफायर A ग्रुप A कुगोम्पो सिटी 
22 अक्टूबर, शुक्रवार ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान ग्रुप A पार्ल
22 अक्टूबर, शुक्रवार दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका ग्रुप B जोहान्सबर्ग
23 अक्टूबर, शनिवार इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड ग्रुप B गेबेरहा 
23 अक्टूबर, शनिवार बांग्लादेश बनाम क्वालीफायर B ग्रुप B त्शवाने 
24 अक्टूबर, रविवार जिम्बाब्वे बनाम भारत ग्रुप A विक्टोरिया फॉल्स
25 अक्टूबर, सोमवार A2 vs B3 ग्रुप 7 जोहान्सबर्ग
26 अक्टूबर, मंगलवार B1 vs A3 सुपर 7 गेबेरहा 
27 अक्टूबर, बुधवार B2 vs AB4 सुपर 7 त्शवाने 
28 अक्टूबर, गुरुवार A1 vs A2 सुपर 7 विक्टोरिया फॉल्स
29 अक्टूबर, शुक्रवार B1 vs B3 सुपर 7 कुगोम्पो सिटी 
30 अक्टूबर, शनिवार A3 vs AB4 सुपर 7 विक्टोरिया फॉल्स
31 अक्टूबर, रविवार B2 vs A1 सुपर 7 जोहान्सबर्ग
1 नवंबर, सोमवार A2 vs B1 सुपर 7 विक्टोरिया फॉल्स
2 नवंबर, मंगलवार B3 vs AB4 सुपर 7 केप टाउन
3 नवंबर, बुधवार B2 vs A3 सुपर 7 डरबन
4 नवंबर, गुरुवार A1 vs B1 सुपर 7 पार्ल
5 नवंबर, शुक्रवार A2 vs AB4 सुपर 7 डरबन
6 नवंबर, शनिवार B2 vs B3 सुपर 7 ब्लोमफोनटेन 
7 नवंबर, रविवार A1 vs A3 सुपर 7 केप टाउन
8 नवंबर, सोमवार B1 vs AB4 सुपर 7 डरबन
9 नवंबर, मंगलवार B2 vs A2 सुपर 7 गेबेरहा 
10 नवंबर, बुधवार A3 vs B3 सुपर 7 ब्लोमफोनटेन 
11 नवंबर, गुरुवार A1 vs AB4 सुपर 7 गेबेरहा 
12 नवंबर, शुक्रवार B2 vs B1 सुपर 7 केप टाउन
13 नवंबर, शनिवार A2 vs A3 सुपर 7 ब्लोमफोनटेन 
14 नवंबर, रविवार A1 vs B3 सुपर 7 डरबन
17 नवंबर, बुधवार सेमी-फाइनल 1 सेमी-फाइनल केप टाउन
18 नवंबर, गुरुवार सेमी-फाइनल 2 सेमी-फाइनल त्शवाने 
21 नवंबर, रविवार फाइनल

Related Posts