BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आयोजन 29 अक्टूबर से, आयोजक सुजीत बघेल ने क्षेत्रवासियों से इस धार्मिक आयोजन में शामिल होने की अपील

भिलाई-3। धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण में श्रीमद् भागवत महापुराण की महिमा का गुणगान करने के उद्देश्य से भिलाई-3 में सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन 29 अक्टूबर से 4 नवंबर तक आयोजित होगा। कथा वाचन राष्ट्रीय कथावाचक पंडित युवराज पांडेय जी द्वारा किया जाएगा।

आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं को श्रीमद् भागवत महापुराण की कथा का श्रवण करने और भक्ति-भाव में सहभागी बनने का अवसर मिलेगा। संगीतमय कथा के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, भक्ति, धर्म और आध्यात्मिक जीवन के महत्व का वर्णन किया जाएगा।

समाजसेवी सुजीत बघेल ने बताया कि श्री जय जगन्नाथ सेवा समिति भिलाई-चरौदा एवं नगरवासियों के सहयोग से इसका आयोजन किया जा रहा है। कथा का आयोजन प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से प्रभु की इच्छा तक होगा। कार्यक्रम का स्थल मंगल भवन के सामने, इस्पात भवन ग्राउंड, भिलाई-3 (छत्तीसगढ़) निर्धारित किया गया है। आयोजन की तैयारी युद्धस्तर पर किया जा रहा है जो कि अब अंतिम चरण में है।

आयोजक सुजीत बघेल ने बताया कि 29 अक्टूबर को प्रातः 10:30 बजे से प्रारंभ होगा साथ ही वेदी पूजन, गौकर्ण पूजन एवं भागवत जी महतम होगा। 30 अक्टूबर को ध्रुव चरित्र, भारत चरित्र, परीक्षित जन्म। 31 अक्टूबर को अजामिल उपाख्यान, प्रहलाद चरित्र, 01 नवम्बर को समुद्र मंथन, सूर्यवंश कथा, श्री कृष्ण जन्म, 02 नवम्बर को श्री कृष्ण बाल लीला, दही लूट, 03 नवम्बर को श्रीकृष्ण रुक्मणी विवाह, महारस कथा, 04 नवम्बर को सुदामा चरित्र, चढ़ौत्री, तुलसी वर्षा, गीतादान, हवन पूजन, महाप्रसादी, भोगभंडारा और शोभयात्रा का आयोजन किया जाएगा।

आयोजक सुजीत बघेल ने श्रद्धालुओं, धर्मप्रेमियों और क्षेत्र के नागरिकों से सपरिवार पहुंचकर इस सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण कथा में शामिल होकर कथा श्रवण करने और इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में सहभागी बनने का आग्रह किया है।

Related Posts