BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

आयुक्त सुरुचि सिंह ने ली समीक्षा बैठक, राजस्व वसूली बढ़ाने सहित विभिन्न कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई की आयुक्त सुरुचि सिंह ने निगम के विभिन्न कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में संपत्ति कर वसूली में तेजी लाने और राजस्व संग्रहण बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।

आयुक्त ने वाहनों के संचालन एवं संधारण की समीक्षा करते हुए आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्युत पोल की सूची तैयार करने तथा स्ट्रीट लाइटों में आने वाली समस्याओं का तत्काल निराकरण कर सुचारू प्रकाश व्यवस्था बनाए रखने को कहा।

आगामी नगर निगम चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर मतदान केंद्रों की व्यवस्था सहित निर्वाचन से संबंधित सभी आवश्यक कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही हाईकोर्ट में लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने, शहर के तालाबों की सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवासों से संबंधित कार्यों में आवश्यक प्रगति लाने के निर्देश दिए गए।

आयुक्त ने अधिकारियों को सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने तथा संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए व्यवस्थाओं में सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Related Posts