आज 14 अक्टूबर 2026 आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि के साथ बुधवार का दिन है। आज चतुर्थी तिथि पूरे दिन रहने वाली है। इसके साथ ही आज अनुराधा नक्षत्र का निर्माण हो रहा है। इसके साथ ही आयुष्मान, सौभाग्य के साथ अमृत सिद्धि और सर्वार्थ सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है। आज शारदीय नवरात्रि का चौथा दिन है और मां दुर्गा के चौथे स्वरूप मां कुष्मांडा की विधिवत पूजा करने का विधान है। इसके साथ ही आज वरद चतुर्थी का भी व्रत रखा जा रहा है। आइए जानते है आज का राशिफल…
मेष राशि:
परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। बचकर पार करिए। कोई रिस्क मत लीजिएगा। स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम, व्यापार बहुत अच्छा है। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।
वृषभ राशि:
नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। जीवन साथी के साथ आनंदित जीवन गुजारेंगे। स्वास्थ्य पहले से बेहतर, प्रेम-संतान थोड़ा मध्यम, व्यापार बहुत अच्छा। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।
मिथुन राशि:
शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा। प्रेम-संतान बहुत अच्छा है, व्यापारिक स्थिति भी आपकी अच्छी रहेगी। हरी वस्तु पास रखना शुभ होगा।
कर्क राशि:
भावनाओं में बहकर कोई निर्णय मत लीजिएगा। अभी महत्वपूर्ण निर्णय रोक दें। प्रेम में तू-तू मैं-मैं का संकेत है। भाग्य साथ देगा और रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। पढ़ने-लिखने के लिए समय अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।
सिंह राशि:
गृह कलह के संकेत हैं, लेकिन भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी का योग है। स्वास्थ्य आपका पहले से बेहतर, प्रेम-संतान थोड़ा मध्यम, व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।
कन्या राशि:
पराक्रम रंग लाएगा, रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य बहुत अच्छा, प्रेम-संतान बहुत अच्छा, व्यापारिक स्थिति बहुत अच्छी। लाल वस्तु का दान करना शुभ होगा।
तुला राशि:
धनागमन होगा, मित्रों की संख्या, कुटुंबों की संख्या, रिश्तेदारों की संख्या बढ़ेगी। जुबान पर काबू रखिएगा और निवेश मत करिएगा। प्रेम-संतान भी मध्यम बना रहेगा। लाल वस्तु का दान करना शुभ होगा।
वृश्चिक राशि:
भाग्य साथ देगा, रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। जैसा चाहेंगे वैसा होगा, जो जरूरत होगी वह उपलब्ध होगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा है। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।
धनु राशि:
खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। सिरदर्द और नेत्र पीड़ा बनी रहेगी। प्रेम और संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम है। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।
मकर राशि:
आय के नए-नए मार्ग बनेंगे। पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार बहुत अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
कुंभ राशि:
कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। राजनीतिक लाभ होगा। स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी है। प्रेम और संतान सुधर चुका है। व्यापार बहुत अच्छा है। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
मीन राशि:
भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। यात्रा का योग बनेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य में सुधार हो गया है। प्रेम और संतान भी पहले से बेहतर है। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।

















