छत्तीसगढ़फीचर्ड

IG अजय यादव ने जिला केसीजी के नवीन थाना अजाक का किया शुभारंभ

खैरागढ़। शुक्रवार को जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में नवीन थाना अजाक का शुभारंभ किया गया। थाना का शुभारंभ पुलिस महानिरीक्षक, राजनांदगांव रेंज अजय कुमार यादव के करकमलों द्वारा किया गया।

इस गरिमामय अवसर पर पुलिस अधीक्षक, जिला KCG, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, डीएसपी अजाक, समस्त एसडीओपीगण, थाना प्रभारीगण एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

लोकार्पण के पश्चात आईजी द्वारा थाना अजाक में पदस्थ समस्त स्टाफ को ब्रीफ किया गया। उन्होंने कहा कि राज्य शासन द्वारा इस थाने को प्रारंभ करने का मुख्य उद्देश्य अनुसूचित जाति/जनजाति (SC/ST) वर्ग के लोगों को त्वरित एवं सही न्याय दिलाना है, तथा कानून की पहुँच अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित करना है।

आईजी द्वारा निम्न निर्देश दिए गए

1. पीड़ित वर्ग के लोगों को हर संभव कानूनी मदद प्रदान की जाए।
2. शिकायत प्राप्त होने पर समय पर कार्यवाही एवं समय पर FIR दर्ज की जाए।
3. विवेचना शीघ्र पूर्ण कर SC/ST एक्ट के प्रकरणों में 60 दिवस के भीतर चालान माननीय न्यायालय में पेश किया जाए।

पुलिस अधीक्षक द्वारा भी उपस्थित अधिकारियों को नये थाने के सुचारू संचालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button