फीचर्डविविध

भारत में होगा 2031 वर्ल्ड कप, 2029 चैंपियंस ट्रॉफी की भी मिली मेजबानी; ICC ने जारी किया 2035 तक का शेड्यूल

ICC ने 2035 तक के पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंटों का शेड्यूल जारी किया है। भारत को 2029 चैंपियंस ट्रॉफी और 2031 वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी मिली है…

 

नईदिल्ली (ए)। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने 2035 तक पुरुषों के प्रमुख क्रिकेट टूर्नामेंटों का शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके साथ ही आने वाले वर्षों में होने वाले आईसीसी इवेंट्स की तस्वीर साफ हो गई है। भारत को 2029 में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी मिली है, जबकि 2031 का वनडे वर्ल्ड कप भारत और बांग्लादेश मिलकर आयोजित करेंगे।

आईसीसी के घोषित कार्यक्रम के मुताबिक, 2028 में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में पुरुष टी-20 वर्ल्ड कप खेला जाएगा। इसके बाद 2029 में भारत चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी करेगा। 2030 का टी-20 वर्ल्ड कप इंग्लैंड, आयरलैंड और स्कॉटलैंड में आयोजित होगा। वहीं, 2031 में वनडे वर्ल्ड कप भारत और बांग्लादेश में खेला जाएगा।

आईसीसी ने 2032 और 2034 के टी20 वर्ल्ड कप के मेजबानों के नाम अभी घोषित नहीं किए हैं। इसी तरह 2033 की चैंपियंस ट्रॉफी और 2035 के वनडे वर्ल्ड कप के वेन्यू भी तय नहीं हुए हैं।

भारत में आखिरी बार 2023 में वनडे वर्ल्ड कप आयोजित हुआ था। अब यह टूर्नामेंट 2031 में एक बार फिर उपमहाद्वीप में लौटेगा। भारत और बांग्लादेश संयुक्त रूप से इसकी मेजबानी करेंगे। यह टूर्नामेंट 9 अक्टूबर से 23 नवंबर 2031 तक आयोजित किया जाएगा।

इससे पहले 2027 का वनडे वर्ल्ड कप दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जाएगा। वहीं, 2035 में होने वाले अगले वनडे वर्ल्ड कप की तारीखें 2 अक्टूबर से 18 नवंबर तय की गई हैं। हालांकि, इसके मेजबान देशों के नाम अभी सामने नहीं आए हैं।

आईसीसी ने 2029 की चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी भी भारत को सौंपी है। यह टूर्नामेंट 9 से 28 अक्टूबर 2029 तक आयोजित किया जाएगा। इससे पहले 2028 में पुरुष टी-20 वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट का आयोजन 12 अक्टूबर से 12 नवंबर तक होगा।

इसके बाद 2030 में टी-20 वर्ल्ड कप इंग्लैंड, आयरलैंड और स्कॉटलैंड में 4 जुलाई से 4 अगस्त तक खेला जाएगा।

2035 तक के ICC टूर्नामेंटों का पूरा शेड्यूल

साल आईसीसी टूर्नामेंट मेजबान तारीख
2028 ICC पुरुष T20 विश्व कप 2028 ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैंड 12 अक्टूबर – 12 नवंबर
2029 ICC विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल इंग्लैंड 8–12 जून
2029 ICC पुरुष चैंपियंस ट्रॉफी 2029 भारत 9–28 अक्टूबर
2030 ICC पुरुष T20 विश्व कप 2030 इंग्लैंड, आयरलैंड, स्कॉटलैंड 4 जुलाई – 4 अगस्त
2031 ICC विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2031 इंग्लैंड 12–16 जून
2031 ICC पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2031 भारत, बांग्लादेश 9 अक्टूबर – 23 नवंबर
2032 ICC पुरुष T20 विश्व कप 2032 वेन्यू तय होना बाकी 14 अक्टूबर – 14 नवंबर
2033 ICC विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2033 वेन्यू तय होना बाकी 9–13 जून
2033 ICC पुरुष चैंपियंस ट्रॉफी 2033 वेन्यू तय होना बाकी 2–23 अक्टूबर
2034 ICC पुरुष T20 विश्व कप 2034 वेन्यू तय होना बाकी 6 जुलाई – 6 अगस्त
2035 ICC विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2035 वेन्यू तय होना बाकी 7–11 जून
2035 ICC पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2035 वेन्यू तय होना बाकी 2 अक्टूबर – 18 नवंबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button