BREAKING

खास खबरदुर्ग-भिलाईफीचर्ड

आरक्षक को गोपनीय रजिस्टर की फोटो खींचकर वॉट्सएप पर प्रसारित करना पड़ा मंहगा, SSP राम गोपाल गर्ग ने आरक्षक का एक इंक्रीमेंट रोकने की दी सजा

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राम गोपाल गर्ग के द्वारा शासकीय कार्य में गोपनीयता भंग करने के लिए आरक्षक को दंडित किया गया…दुर्ग थाना में पदस्थ आरक्षक को पुलिस के गोपनीय रजिस्टर की फोटो खींचकर वॉट्सएप पर प्रसारित करना मंहगा पड़ा…

दुर्ग। आज दिनांक 27.10.2023 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग राम गोपाल गर्ग के द्वारा थाना दुर्ग में पदस्थ एक आरक्षक के द्वारा पुलिस के गोपनीय रजिस्टर की फोटो खींचकर वॉट्सएप पर प्रसारित करना मंहगा पड़ा।

गोपनीय शासकीय दस्तावेज की फोटो खींचकर निजी व्यक्ति को वॉट्सएप के माध्यम से प्रेषित किया गया था, जिसको संज्ञान में लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग के द्वारा आरक्षक के द्वारा अपने कर्तव्य के प्रति अनुशासनहीनता संदिग्ध कदाचरण एवं लापरवाही बरतने के लिए एक इंक्रीमेंट रोकने से दण्डित किया गया है।

Related Posts