इलेक्रिप्क स्कूटी वाहन का डीलरशीप लेने पर कैश बैक देने का झांसा देकर कुल 31,80,000/-रू का धोखाधड़ी करने वाले फरार आरोपी गिरफ्तार किया गया… सीबीके ईवी मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी रायपुर के सीईओ को सनौद पुलिस ने किया गिरफ्तार…स्कूटी वाहन का डीलरशीप लेने पर कैश बैक देने का झांसा देकर कुल 31,80,000/-रू का धोखाधड़ी करने वाले आरोपी सीईओ को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल…
बालोद। प्रार्थी मनीष कुमार साहू पिता फत्तेलाल साहू उम्र 27 वर्ष ग्राम भानपुरी, थाना गुरूर जिला बालोद द्वारा दिनांक 05.05.2026 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि CBK EV MOTORS, CBK SERVICE CENTER प्राईवेट लिमिटेड कंपनी रायपुर के आरोपीगण नंदकिशोर साहू कंपनी CEO, लोकेश द्विवेदी कंपनी MD, पुरुषोत्तम साहू कंपनी CMD द्वारा प्रार्थी को अपने कंपनी द्वारा इलेक्ट्रिक स्कूटी, स्कूल वेन, लोडर वाहनों और इलेक्ट्रॉनिक सामानों का डीलरशीप लेने पर 100% कैशबैक दिया जायेगा बताने पर प्रार्थी द्वारा कंपनी को 10,00,000 रू. का डीलरशीप देने पर कंपनी द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया।
बाद में 20-20 लाख रुपए इलेक्ट्रिक स्कूटी और इलेक्ट्रिक सामान के लिये राशि जमा करने कहा गया, तब प्रार्थी द्वारा कंपनी के बताये खाता नंबर में दिनांक 30.05.2024 से अलग अलग किश्तों में कुल 31,80,000 रुपए जमा किया गया है।
प्रार्थी द्वारा CBK EV MOTORS कंपनी डीलरशीप के लिये ग्राम सनौद में किराये से दुकान लिया, जिसमें कंपनी द्वारा 11 इलेक्ट्रिक वाहन दिया गया, जो गुणवत्ता सही नहीं होने के कारण कंपनी द्वारा सभी वाहन वापस ले जाकर आपको नया वाहन दिया जायेगा कहकर आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक कंपनी द्वारा डीलर को वापस कोई वाहन नहीं दिया गया, बार बार पैसा मांगने पर दिनांक 06.09.2024 को भुपेन्द्र दादर धमतरी के दुकान में 1,45,000 रू0 वापस किया गया है।
शेष रकम के लिये कंपनी द्वारा तीन चेक दिया गया था, जो आहरण हेतु बैंक में लगाने पर चेक स्टॉप होने के कारण अनादरित होना बैंक मैनेजर द्वारा बताया गया। इस प्रकार तीनों आरोपीगण द्वारा प्रार्थी को इलेक्ट्रिक स्कूटी एवं इलेक्ट्रानिक सामान का डीलरशीप लेकर 100% कैशबैक देने का लालच देने का प्रलोभन देकर कुल 31,80,000 रू0 की राशि जमा कराकर धोखाधड़ी कर छल किया है कि रिपोर्ट पर थाना सनौद में अपराध क्रमांक 40/2026 धारा 420, 34 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान आरोपीगण CBK EV MOTORS कंपनी रायपुर के MD लोकेश द्विवेदी निवासी कटघोरा जिला कोरबा एवं CMD पुरुषोत्तम साहू निवासी सारंगढ़ जिला बिलाईगढ़ सारंगढ़ को दिनांक 19.09.2026 को पूर्व में गिरफ्तार कर रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है, प्रकरण के शेष आरोपी नंदकिशोर साहू कंपनी के CEO फरार चल रहा था, जिसका निरंतर पतासाजी जारी रखते हुए आरोपी नंदकिशोर साहू पिता लखन लाल साहू उम्र 35 वर्ष, पता- ग्राम रोहांसी, तहसील व थाना पलारी जिला बलौदाबाजार (छ.ग.) को ग्रेटर नोएडा उत्तरप्रदेश से पकड़कर हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया।
आरोपी ने अपराध घटित करना स्वीकार किया एवं सीबीके ईवी मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी रायपुर में ऑफिस संचालन हेतु उपयोग किये गये सामग्री सीसीटीवी कैमरा, एसी, टेबल, कुर्सी, आलमारी, टीवी व तीन नग इलेक्रिमेक स्कूटी को बरामद कराया, आरोपी को दिनांक 10.10.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय बालोद के समक्ष पेश किया जाकर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।

















