BREAKING

घर-परिवारफीचर्ड

राशिफल 19 सितम्बर: मकर राशि वालों चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है, मन व्याकुल रहेगा, खर्च की अधिकता रहेगी

आज 19 सितंबर 2026, दिन शनिवार को भाद्रपद शुक्ल अष्टमी तिथि दोपहर 03:26 बजे तक रहेगी, जिसके बाद नवमी तिथि शुरू होगी। योग आयुष्मान् दोपहर 02:29 बजे तक रहेगा, इसके बाद सौभाग्य योग का आरंभ होगा। चंद्रमा दिन-रात धनु राशि में संचार करेंगे। आज राधा अष्टमी का पावन अवसर भी है। आइए जानते है आज का राशिफल…

 

 

मेष राशि: भाग्य साथ देगा। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी होगी। प्रेम और संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम है, लेकिन व्यापार बहुत अच्छा है। हरी वस्तु का दान करना शुभ होगा।

वृषभ राशि: व्यावसायिक सफलता मिलेगी और पराक्रम रंग लाएगा। प्रेम और संतान की स्थिति अत्यधिक अच्छी होगी। व्यापारिक स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। हालांकि, स्वास्थ्य मध्यम है, चोट-चपेट लग सकती है या किसी परेशानी में पड़ सकते हैं, इसलिए थोड़ा बचकर पार करें। पीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

मिथुन राशि: ऐसे शब्द साधक जहां कठोर भाषा के प्रयोग की जरूरत है वहां कर लेंगे और जहां मृदुभाषी बनना है वहां मृदुभाषी भी बन लेंगे। दोहरा आय आएगा। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा, प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। अत्यधिक शुभ समय है। लाल वस्तु का दान करना शुभ होगा।

कर्क राशि: बहुत दिनों से जो परेशानी चल रही थी, अब जाकर ऐसा समय आया है कि आनंदमय जीवन गुजारेंगे। स्वास्थ्य बहुत अच्छा है। प्रेम, संतान और व्यापारिक स्थिति बहुत अच्छी है। एक-दो दिन छोटी-मोटी परेशानियां परेशान कर सकती हैं, इसलिए स्वास्थ्य के मामले में थोड़ा बचकर पार करिएगा। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

सिंह राशि: भावनाओं में बहकर कोई निर्णय मत लीजिएगा। स्वास्थ्य बहुत अच्छा है। प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम है, व्यापारिक स्थिति बहुत अच्छी। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। थोड़ा सा ध्यान देकर खर्चा करिएगा। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

कन्या राशि: स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी, व्यापार बहुत अच्छा। थोड़ा गृह कलह के संकेत हैं। घरेलू चीजों को शांत होकर निपटाइएगा। लेकिन भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी का सुअवसर भी मिलेगा। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।

तुला राशि: पराक्रमी बने रहेंगे, व्यावसायिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य की स्थिति बहुत अच्छी है। सरकारी तंत्र से बस पंगेबाजी मत करिएगा। नए व्यापार की शुरुआत कर सकते हैं। प्रेम-संतान थोड़ा मध्यम रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।

वृश्चिक राशि: धनागमन होगा, कुटुंबों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य में सुधार हो चुका है। प्रेम-संतान भी बहुत अच्छा है। प्रेम विवाह की तरफ जाएगा, नवप्रेम का आगमन होगा अगर आप सिंगल हैं तो। और अगर आप प्रेम में चल रहे हैं तो शादी-ब्याह तय होगा या परिपक्वता की तरफ जाएंगे। अद्भुत समय। निवेश अभी मत करिएगा। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

धनु राशि: शुभता के प्रतीक बनेंगे। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम चल रहा है, प्रेम-संतान भी थोड़ा मध्यम हो गया है। व्यापारिक स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। लाल वस्तु पास रखना, बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ होगा।

मकर राशि: चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। मन व्याकुल रहेगा, खर्च की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम, प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी, व्यापार भी बहुत अच्छा है। लाल वस्तु का दान करना शुभ होगा।

कुंभ राशि: आय के नए-नए मार्ग बनेंगे, पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे। स्वास्थ्य अच्छा है, प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी, व्यापार भी बहुत अच्छा है। हरी वस्तु पास रखना शुभ होगा।

मीन राशि: कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा, व्यावसायिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर, प्रेम-संतान बहुत अच्छा, व्यापारिक स्थिति बहुत अच्छी है। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

Related Posts