आज 20 सितंबर 2026 भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के साथ रविवार का दिन है। नवमी तिथि शाम 5 बजकर 51 मिनट तक रहने वाले हैं। इसके बाद दशमी तिथि में प्रवेश कर जाएंगे। इसके साथ ही आज पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र के साथ उत्तराषाढ़ा नक्षत्र, सौभाग्य और शोभन योग का निर्माण हो रहा है। चंद्रमा की स्थिति की बात करें, तो धनु राशि में ही संचार करेंगे। आइए जानते हैं आज का राशिफल…
मेष राशि: यात्रा का योग बनेगा, भाग्य बस कुछ काम भी बनेंगे। प्रेम-संतान की स्थिति आपकी थोड़ी मध्यम हो चुकी है, व्यापारिक स्थिति आपकी अच्छी है। और जीवन साथी का साथ बहुत अच्छा सानिध्य रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाक़ात भी संभव है, लेकिन थोड़ा अनबन या झगड़ा होने का संकेत रहेगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
वृषभ राशि: थोड़ा बच के पार करिए। परिस्थितियाँ प्रतिकूल हैं, चोट-चपेट लग सकता है, किसी परेशानी में पड़ सकते हैं, रिस्क मत लीजिएगा। स्वास्थ्य मध्यम है, प्रेम-संतान की स्थिति अत्यधिक अच्छी है, व्यापार भी अच्छा है। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
मिथुन राशि: भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी का प्रबल योग बनेगा। जीवन साथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी-रोज़गार में तरक्की करेंगे, स्वास्थ्य में सुधार होगा, प्रेम-संतान भी अच्छा है, व्यापार भी अच्छा है, शुभ समय कहा जाएगा। भगवान विष्णु को प्रणाम करना शुभ होगा।
कर्क राशि: छोटी-मोटी परेशानियां परेशान करेंगी, स्वास्थ्य से संबंधित, शत्रुओं से संबंधित। प्रेम-संतान की स्थिति बड़ी अच्छी हो गई है, समीपता आ गई है, व्यापार भी बहुत अच्छा है, लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।
सिंह राशि: भावनाओं में बहकर कोई निर्णय मत लीजिएगा। प्रेम में तू-तू मैं-मैं का संकेत है। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम संतान की स्थिति भी अच्छी है, व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।
कन्या राशि: गृह कलह के संकेत हैं, लेकिन भूमि-भवन-वाहन की खरीदारी भी होगी। स्वास्थ्य में बहुत अच्छा सुधार है। प्रेम-संतान की स्थिति अत्यधिक अच्छी है, व्यापार भी बहुत अच्छा है। शनि देव को प्रणाम करना शुभ होगा।
तुला राशि: स्वास्थ्य में चार चांद लगे हुए हैं, आपके अंदर आकर्षण बढ़ रहा है और आकर्षण बढ़ रहा है मतलब आपको देख के लोग आकर्षित होंगी, ये मेरे कहने का मतलब है। प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम है, व्यापारी की स्थिति अच्छी है, पराक्रम रंग लाएगा, रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे, पीली वस्तु दान करना शुभ होगा।
वृश्चिक राशि: धन की आगमन बढ़ेगा, आमदनी बढ़ेगा, लिक्विड फंड में बढ़ोतरी होगी। स्वास्थ्य सुधर चुका है, प्रेम-संतान अत्यधिक अच्छा है, व्यापारी की स्थिति बहुत अच्छी है, अभी निवेश मत करिएगा, पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।
धनु राशि: सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा, जरूरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध होंगी। प्रेम-संतान मध्यम है, व्यापारिक स्थिति आपकी अच्छी है। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।
मकर राशि: खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी, मन चिंतित रहेगा, अज्ञात भय सताएगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा, प्रेम-संतान व्यापार बहुत अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
कुंभ राशि: आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर, प्रेम-संतान मध्यम, व्यापार बहुत अच्छा। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
मीन राशि: व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी, कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा, प्रेम-संतान व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। भगवान विष्णु को प्रणाम करना शुभ होगा।







































