बीजापुर। दिनांक 18.09.2026, दिन शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक बीजापुर द्वारा रक्षित केन्द्र बीजापुर में जनरल परेड का निरीक्षण किया गया।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक बीजापुर उमेश प्रसाद गुप्ता द्वारा परेड का निरिक्षण किया गया। साफ सुथरी वेशभूषा के लिए जवानों को पुरुस्कृत किया गया।
परेड मे वाहनों का निरीक्षण कर उनके रख-रखाव एवं आवश्यक रख रखाओ व्यवस्थाओं के संबंध में संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
रक्षित केन्द्र की स्टोर शाखा एवं वाहन शाखा का निरीक्षण किया गया तथा संबंधित रजिस्टरों का अवलोकन कर अभिलेखों के समुचित संधारण, रख रखाओ एवं व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए।







































