छत्तीसगढ़फीचर्ड

SSP प्रशांत अग्रवाल ने थाना अभनपुर, माना कैम्प एवं आजाद चौक का किया आकस्मिक निरीक्षण

रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा आज दिनांक 01.04.2023 को थाना अभनपुर, माना कैम्प एवं आजाद चौक का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाने स्तर पर संधारित किये जाने वाले समस्त दस्तावेजो, रजिस्टरों व फाइलों के नियमित व समुचित संधारण हेतु समुचित निर्देश दिए गए। थाने के कामकाज की समीक्षा करते हुए थाना प्रभारी एवं विवेचकों के प्रकरणों की उनके द्वारा की जा रही कार्यवाही की गहन समीक्षा की गई तथा लंबित अपराध, शिकायत, मर्ग व गुम इंसानों के प्रकरणों के डायरी एवं दस्तावेजों का अवलोकन कर लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण करने निर्देशित किया गया।

इसके साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा थाने में आने वाले फरियादियों व पीड़ितों से बेहतर व्यवहार रखने के निर्देश दिए तथा कोई भी प्रार्थी या पीड़ित यदि कोई शिकायत लेकर थाने आता है तो उस पर तत्काल कार्यवाही करने हेतु निर्देश देने के साथ ही क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैधानिक गतिविधियों नहीं होने तथा ऐसी अवैधानिक गतिविधियां करने वालों के विरुद्ध तत्काल कड़ी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया।

थाना अभनपुर में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक हेमंत यादव द्वारा महिला आयोग से प्राप्त शिकायत पत्र को लंबे समय तक लंबित रखने तथा थाना आजाद चौक में पदस्थ प्र.आर. 139 लीलाराम ध्रुव एवं प्र.आर. 09 सियाराम चंदेल द्वारा एम.एल.सी. एवं अन्य दस्तावेजों के संधारण में लापरवाही बरतने के फलस्वरूप उक्त तीनों अधि./कर्म. को शो कॉज नोटिस जारी किया गया है।

थाना आजाद चौक में पदस्थ म.प्र.आर. 1047 किरण मेश्राम द्वारा थाना में दर्ज गुम इंसान बरामदगी में अच्छा कार्य करने के फलस्वरूप पुरस्कृत किया गया।

उक्त आकस्मिक निरीक्षण में नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक मयंक गुर्जर (भा.पु.से.), नगर पुलिस अधीक्षक अटल नगर नवा रायपुर जितेन्द्र चन्द्राकर तथा थाना प्रभारी अभनपुर, माना कैम्प, आजाद चौक सहित उक्त थानों के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button