दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

फाइनेंस बैंक द्वारा 240 लोगों के लिए जारी 85 लाख रुपए के लोन को गबन करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। आवेदक मोहित देशमुख क्षेत्रीय प्रबंधक, ईसाफ स्माल फायनेंस बैंक शाखा दुर्ग व्दारा थाना पुलगांव में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि हिरन बाई साहू, ग्राम चन्द्रखुरी सहित अन्य 239 ग्राहकों से ईसाफ बैंक के लोन के रूप में सम्पूर्ण धनराशि लगभग 85 लाख रुपए ली गई थी, पर वो रकम ईसाफ बैंक में जमा नहीं की गई।

ऋण लेने वाले ग्राहकों से संपर्क साधा गया तो उन्होंने बताया कि वे रकम जमा कर चुके हैं। बैंक के रकम को संग्रह कर्मचारियों ने स्वयं के निजी उपयोग में कर लिया है।आरोपियों व्दारा दिनांक 24.05.2024 से 24.06. 2025 के मध्य कुल 8498940/- रूपये खर्च कर गबन कर लिया गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना पुलगांव में अप.क्र. 546/2025, धारा 420, 409, 120-बी भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की विवेचना के दौरान पाया गया कि आरोपीगण बैंक में संग्रह कर्मचारी के रूप में काम करते थे। बैंक व्दारा 240 ग्राहकों को दी गई लोन की राशि टीका राम पाटले , आकाश नायक, अंकिता पासवान, आर्य गोस्वामी, रेशमा वर्मा, ओम प्रकाश कोसरे एवं अन्य चार लोगों सहित कुल राशि लगभग 85 लाख रुपए ग्राहकों से एकत्रित कर बैंक में जमा नहीं कर धोखाधड़ी किया गया।

प्रकरण के 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जिनसे पूछताछ पर राशि गबन करना स्वीकार किए हैं। आरोपियों द्वारा फाइनेंस बैंक शाखा दुर्ग से लोन दिए गए राशि को संग्रह कर बैंक में जमा करने का कार्य करते थे। लोन की राशि को संग्रह कर राशि अपने निजी उपयोग में कर लिए।अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी शीघ्र की जाएगी। प्रकरण की विवेचना में और भी तथ्य प्रकाश में आने की संभावना है।

गिरफ्तार आरोपी
1.टीकाराम पाटले उम्र 35 वर्ष ग्राम लोरमी जिला मुंगेली
2.आकाश नायक उम्र 30 वर्ष ग्राम बसना जिला महासमुंद
3.ओम प्रकाश कोसरे उम्र 21 वर्ष बजरंग नगर उरला
4.आर्या गोस्वामी उम्र 25 वर्ष साकिन दल्लीराजहरा जिला बालोद
5.रेशमा वर्मा 25 साकिन आदित्य नगर दुर्ग थाना मोहन नगर
6.अंकिता पासवन उम्र 22 वर्ष ग्राम कोसा नगर सुपेला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button