काशी में बाइक यात्रा की खास तैयारियां की गई हैं। यात्रा के लिए नई मोटर साइकिल मंगाई गईं हैं। सुबह दस बजे यात्रा में शामिल 51 बाइकर्स काशी के ललिता घाट पहुंचेंगे, डमरू दल और शंखध्वनि के बीच सेवा यात्री गंगा जल भरेंगे और काशी विश्वनाथ मंदिर में जलाभिषेक करेंगे। मंदिर में पूजा अर्चना होगी। दोपहर बारह बजे रुद्राक्ष कन्वेशन सेंटर में सीएम योगी आदित्यनाथ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सेवा संकल्प बाइक यात्रा को हरी झंडी दिखायेंगे। 22 दिन चलने वाली ये यात्रा दस राज्यों, 193 जिलो, 773 तहसीलों और 1159 गांवों तक पहुंचेगी…
नईदिल्ली (ए)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 76वें जन्मदिन पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री के लंबे राजनीतिक सफर की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने सुशासन के अनेक नए प्रतिमान स्थापित किए हैं और समावेशी विकास को नई दिशा प्रदान की है।
राष्ट्रपति मुर्मु ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। विगत 25 वर्षों में मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के कार्यकाल में आपने सुशासन के अनेक नए प्रतिमान स्थापित किए हैं व समावेशी विकास को अभूतपूर्व गति और नई दिशा प्रदान की है।”
उन्होंने आगे कहा, “सांस्कृतिक गौरव की भावना के साथ आधुनिक प्रगति के मार्ग पर चलते हुए हमारे देशवासी, विरासत और विकास के समन्वय को साकार कर रहे हैं। मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की प्रार्थना करती हूं, ताकि आप जन-सेवा और राष्ट्र-निर्माण के अपने अभियान को निरंतर आगे बढ़ाते रहें।”
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने भी प्रधानमंत्री को बधाई देते हुए लिखा, “आइए, देश और दुनिया के साथ मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सफलता, अच्छे स्वास्थ्य और देशवासियों की सेवा में उनके लंबे कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दें। आप अपने विचारों और उपलब्धियों से दुनिया भर में लोगों को प्रेरित करते रहते हैं।”
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। इस चुनौतीपूर्ण समय में भी आप हमारे देश को ‘विकसित भारत’ की ओर मजबूती से आगे ले जा रहे हैं। आपने हर कदम पर राष्ट्र को सर्वोपरि रखा है। सरकारी खजाने से खर्च होने वाले हर पैसे से जन-कल्याण सुनिश्चित किया है। मैं प्रार्थना करती हूं कि आप मां भारती की सेवा करते हुए दीर्घायु हों और स्वस्थ जीवन व्यतीत करें।”
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने प्रधानमंत्री को राष्ट्रसेवा और समर्पण का पर्याय बताते हुए जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, “राष्ट्रसेवा और समर्पण के पर्याय, 140 करोड़ देशवासियों के नेतृत्वकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ‘नेशन फर्स्ट’ के संकल्प के साथ आपकी यह यात्रा सेवा, सुशासन और जनकल्याण की एक प्रेरक गाथा रही है। यह यात्रा किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि देशवासियों के उस सामूहिक स्वप्न की भी यात्रा है, जिसे आपने अपने कर्म और साधना से दिशा दी है।”
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर पोस्ट कर प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मोदी को ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के स्वप्नद्रष्टा, ‘नए भारत के शिल्पी’ और मार्गदर्शक बताया। योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री का ‘नेशन फर्स्ट’ का संकल्प, कर्मनिष्ठा और लोक-कल्याण के प्रति समर्पित जीवन ‘विकसित भारत’ के ध्येय को साकार करने का प्रेरणास्रोत है। उन्होंने पीएम मोदी के उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ व यशस्वी जीवन की कामना की।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री मोदी को युवा, किसान और गरीबों के कल्याण के लिए समर्पित बताते हुए जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन में भारत ने आत्मविश्वास, नवाचार और विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है तथा करोड़ों देशवासियों के जीवन में नई आशा और अवसर आए हैं। धामी ने बाबा केदार से प्रधानमंत्री के दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना की।
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्र-निर्माण के प्रति उनके समर्पण, नेतृत्व और संकल्प का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में भारत प्रगति, गौरव और आत्मनिर्भरता की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है। अधिकारी ने पीएम मोदी के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की।
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने प्रधानमंत्री मोदी के 76वें जन्मदिन पर ओडिशा की जनता की ओर से शुभकामनाएं दीं। उन्होंने पीएम मोदी को ‘विकसित भारत’ का दूरदर्शी और राष्ट्र के स्वाभिमान तथा जन-सेवा का प्रतीक बताया। माझी ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व ने देश में जागृति का नया अध्याय लिखा है।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दिल्ली को उनका स्नेह और मार्गदर्शन लगातार मिलता रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में राजधानी नई गति, सामर्थ्य और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रही है तथा शहर में नई सुविधाओं और अवसरों का विस्तार हो रहा है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि जनसेवा की अविराम साधना से उन्होंने राष्ट्र के नवनिर्माण को नई दिशा दी है। यादव ने कहा कि ज्ञान को राष्ट्रशक्ति का आधार बनाकर प्रधानमंत्री ने भारत के आत्मविश्वास को नई ऊंचाई दी है और ‘विकसित भारत’ का उनका सपना करोड़ों देशवासियों का प्रण बन चुका है। उन्होंने बाबा सोमनाथ से प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की मंगलकामना की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज गुरुवार को देशभर में जश्न का माहौल है। इस दौरान पद्म श्री पुरस्कार विजेता सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत इंफ्रास्ट्रक्चर, टेक्नोलॉजी, अर्थव्यवस्था और संस्कृति के क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
पीएम मोदी को उनकी पच्चीस साल की सार्वजनिक सेवा के लिए आशीर्वाद देने के लिए दीया जलाने का आह्वान किया है। आज से लेकर 17 अक्टूबर तक बीजेपी संकल्प सेवा अभियान की शुरुआत कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज खुद दिल्ली में रहेंगे। पीएम मोदी दिल्ली में SEMICON India 2026 का उद्घाटन करेंगे और इस मौके पर प्रधानमंत्री कार्यक्रम को संबोधित भी करेंगे।
मध्य प्रदेश में आज उज्जैन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान उज्जैन के शिप्रा घाटों को 25 लाख से अधिक दीयों से रोशन किया जाएगा जिसमें 30 हजार के करीब वालंटियर शामिल होंगे।










































