BREAKING

देश-दुनियाफीचर्ड

भाजपा ने प्रदेश प्रभारियों का किया ऐलान: स्मृति ईरानी, हरीश द्विवेदी, राम माधव, विनोद तावड़े को मिली जिम्मेदारी

भाजपा के सांगठनिक ढांचे में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ विचारक और रणनीतिकार राम माधव का सियासी कद बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में पहले उनकी सक्रिय राजनीति में वापसी हुई और अब उनको दो राज्यों का प्रभारी नियुक्त किया गया है। 6 साल पहले 2020 में राष्ट्रीय महासचिव के पद से हटने और दोबारा संघ के कार्यक्षेत्र में लौटने के बाद राम माधव की बीजेपी संगठन में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के तौर पर वापसी हुई है…

 

नईदिल्ली (ए)। बीजेपी ने बुधवार (23 सितंबर) को प्रदेश प्रभारी और सहप्रभारियों की घोषणा की है. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने नई नियुक्तियों का ऐलान किया। इस लिस्ट में हरीश द्विवेदी को बिहार और कर्नाटक बीजेपी का नया प्रदेश प्रभारी बनाया गया है।

साथ ही संगीता यादव और रोहन गुप्ता को बिहार का सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। बीजेपी की तरफ से जारी सर्कुलर के मुताबिक सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

छह नेताओं को एक से अधिक राज्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। स्मृति ईरानी छत्तीसगढ़ और हरियाणा की प्रभारी हैं। हरीश द्विवेदी बिहार और कर्नाटक के प्रभारी हैं। डॉ. सतीश पूनिया जम्मू-कश्मीर और पंजाब की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

राम माधव तमिलनाडु और उत्तराखंड के प्रभारी हैं। सुनील बंसल तेलंगाना और पश्चिम बंगाल की जिम्मेदारी देख रहे हैं। अनिल एंटनी नागालैंड के प्रभारी और गोवा के सह-प्रभारी हैं।

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए बिनोद तावड़े को प्रभारी नियुक्त किया गया है। उनके साथ ही 4 सह प्रभारी भी यूपी बीजेपी के लिए बनाए गए हैं, जिनमें जगदीश पटेल, मेधा कुलकर्णी, प्रदीप वर्मा और अनंत ओझा का नाम शामिल है।

गजेंद्र पटेल को झारखंड का राज्य प्रभारी बनाया गया है और सौरभ सिंह को सह प्रभारी बनाया गया है। प्रो. एम. नागराजा को केरलम का प्रभारी बनाया गया है, वहीं एम वेंकटेशन को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। लद्दाख के लिए राजकुमार भाटिया को प्रभारी बनाया गया है।

देखें पूरी लिस्ट:

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश प्रभारी सह प्रभारी
अंडमान & निकोबार श्री जय प्रकाश, दिल्ली
अरुणाचल प्रदेश डॉ. देवेश कुमार, बिहार
आंध्र प्रदेश डॉ. अरविंद भदौरिया श्रीमती वनथी श्रीनिवासन
असम श्री मंगल पांडे श्रीमती फांग्नोन कोन्याक; श्री मनोज डर्टग्गा
बिहार श्री हरीश द्विवेदी श्रीमती संगीता यादव; श्री रोहन गुप्ता
चंडीगढ़ श्री महेंर पांडे
छत्तीसगढ़ श्रीमती स्मृति ईरानी श्री सिद्धार्थ शम्भू
दादरा नगर हवेली & दमन एवं दीव श्रीमती वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी
दिल्ली डॉ. विनय सहस्रबुद्धे श्री जामयांग त्सेरिंग नामग्याल; श्रीमती दर्शनाबेन जरदोश
गोवा डॉ. भारती प्रवीन पवार श्री अनिल एंटनी
गुजरात श्री तरुण चुग श्री अजय महावर; श्रीमती गोमती साई
हरियाणा श्रीमती स्मृति ईरानी डॉ. भोला सिंह
हिमाचल प्रदेश श्री श्रीकांत शर्मा श्रीमती दर्शना सिंह
जम्मू & कश्मीर डॉ. सतीश पूनिया श्रीमती रीना कश्यप, हिमाचल प्रदेश
झारखंड श्री गजेंद्र पटेल श्री सौरभ सिंह; श्रीमती निवेदिता सिंह, बिहार
कर्नाटक श्री हरीश द्विवेदी डॉ. के. वेंकटेश्वरलू
केरल प्रो. एम. नागराजा श्री एम. वेंकटेशन
लद्दाख श्री राजकुमार भाटिया, दिल्ली
लक्षद्वीप श्री जॉर्ज कुरियन
मध्य प्रदेश श्री बिलाल कुमार देव श्रीमती रेखा वर्मा
महाराष्ट्र श्री बैजयंत जय पांडा श्री अमित मालवीय; श्री सदानंद शेट तानावडे; श्रीमती कमलजीत सहरावत
मणिपुर डॉ. राजदीप रॉय
मेघालय श्री कनाद पुरकायस्थ डॉ. नुमल मोसमन, असम
मिजोरम डॉ. भगवत कराड
नगालैंड श्री अनिल एंटनी
ओडिशा श्रीमती डी. पुरंदेश्वरी डॉ. स्वदेश सिंह
पुदुचेरी श्री के. सुरेंद्रन
पंजाब डॉ. सतीश पूनिया श्री वीरेंद्र सचदेवा; श्रीमती (डॉ.) अलका गुर्जर
राजस्थान श्री संजय भाटिया श्रीमती कविता पारटिदार; श्री कुलजीत चहल
सिक्किम श्री राजू बिस्ता
तमिलनाडु श्री राम माधव श्री निर्मल कुमार सुराणा; श्रीमती डी. के. अरुणा
तेलंगाना श्री सुनील बंसल श्री अभय पाटिल; श्रीमती रेखा शर्मा
त्रिपुरा श्री मृगांक देव बर्मन
उत्तर प्रदेश श्री विनोद तावड़े श्री जगदीश पटेल; श्रीमती मेधा कुलकर्णी; डॉ. प्रदीप शर्मा; श्री अनंत ओझा
उत्तराखंड श्री राम माधव श्री अरविंद मेनन; सुश्री बांसुरी स्वराज
पश्चिम बंगाल श्री सुनील बंसल श्री लाल सिंह आर्या; श्री राजेंद्र सिंह, बिहार; श्रीमती पिंकी कुशवाहा, बिहार

 

Related Posts