BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

अयोध्या यात्रा पर गई महिला, पड़ोसन ने जानकारी का फायदा उठाकर सोने की चैन उड़ाई

दिनांक 29.09.2026 को जब प्रार्थीया ने अलमारी की जाँच की, तो जेवर का बॉक्स खाली पाया गया। किसी अज्ञात चोर द्वारा घर का ताला व अलमारी का लॉकर खोलकर लगभग ₹38,000/- मूल्य के सोने के जेवर चोरी कर लिए गए थे। प्रार्थीया की रिपोर्ट पर थाना सरकंडा में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया…

 

बिलासपुर। प्रार्थीया चंचल संतवानी (उम्र 27 वर्ष, निवासी विजयापुरम कॉलोनी, सरकंडा) ने थाना सरकंडा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 09.09.2026 को उनकी माँ अयोध्या यात्रा पर जाने से पूर्व घर के कीमती जेवर लॉकर में रखकर चाबी अलमारी में कपड़ों के नीचे छिपाकर गई थीं।

दिनांक 29.09.2026 को जब प्रार्थीया ने अलमारी की जाँच की, तो जेवर का बॉक्स खाली पाया गया। किसी अज्ञात चोर द्वारा घर का ताला व अलमारी का लॉकर खोलकर लगभग ₹38,000/- मूल्य के सोने के जेवर चोरी कर लिए गए थे। प्रार्थीया की रिपोर्ट पर थाना सरकंडा में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में थाना प्रभारी प्रदीप आर्य के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए गए। विवेचना एवं सूचना के आधार पर संदेही पड़ोसन कामनी बरानी की भूमिका सामने आई। महिला अधिकारी की उपस्थिति में संदेही को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई।

पूछताछ के दौरान आरोपी महिला ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि पड़ोस में रहने के कारण उसे चाबी छिपाने की जगह और घर के सूने रहने की पूरी जानकारी थी। उसने मौका पाकर घर में घुसकर सोने की चेन चोरी कर ली थी।

आरोपी महिला के मेमोरंडम कथन के आधार पर चोरी गई सोने की चेन (कीमत ₹38,000/-) को विधिवत जप्त कर कब्जे में लिया गया है। आरोपी महिला कामनी बरानी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

आरोपी महिला
कामनी बरानी पति रवि बरानी, उम्र 29 वर्ष, निवासी विजयापुरम अटल आवास, ब्लॉक E, मकान नं. 08, थाना सरकंडा, बिलासपुर (छ.ग.)

जप्त मशरूका: 1 अदद सोने की चेन (कीमत लगभग ₹38,000/-)

थाना सरकंडा, अपराध क्रमांक: 1409/2026
धारा: 331(4), 305(a) BNS

Related Posts