छत्तीसगढ़फीचर्ड

SP वैभव बैंकर ने किया रक्षित आरक्षी केंद्र बलरामपुर का वार्षिक निरीक्षण, अच्छा प्रदर्शन करने वाले 21 पुलिसकर्मियों को किया पुरस्कृत

बलरामपुर। पुलिस अधीक्षक वैभव बेंकर के द्वारा रक्षित आरक्षी केंद्र बलरामपुर का वार्षिक निरीक्षण किया गया। वार्षिक निरीक्षण के क्रम में सर्वप्रथम परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक विमलेश कुमार देवांगन के द्वारा पुलिस अधीक्षक बलरामपुर को सलामी दी गई। बाद पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा परेड में उपस्थित पुलिस अधिकारी कर्मचारियों की वेशभूषा, टर्न आउट परेड ड्रिल का विधिवत निरीक्षण किया गया।

तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड में शामिल अधिकारी कर्मचारी एवं शासकीय वाहनों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दौरान उच्च कोटि के टर्न आउट एवं परेड का अच्छा प्रदर्शन किए जाने फल स्वरुप उत्सवर्धन हेतु 21 अधिकारी कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया तथा अनुशासनहीनता बरतने वाले 01 कर्मचारियों को आचरण में सुधार लाने हेतु दंडित किया गया।

वार्षिक निरीक्षण के क्रम में शासकीय वाहनों का निरीक्षण एवं सभी वाहनों का मीटर रीडिंग एवं लॉग बुक, ड्राइवर डायरी का अवलोकन कर वाहनों में आवश्यक किट एवं जीवन रक्षक दवाई की रखने की समझाइए दी गई।

अनुशासनहीनता व गैरहाजिर के 04 प्रकरणों का निराकरण ओ.आर. में किया गया। वार्षिक निरीक्षण क्रम में शस्त्रागार का निरीक्षण किया गया तथा शास्त्रों के सुरक्षित रखरखाव एवं साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने की समझाइए दिया गया। तत्पश्चात विभिन्न शाखाओ का निरीक्षण बाद दरबार का आयोजन कर उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों का गुजारिश सुना गया तथा ड्यूटी निर्वहन के दौरान आने वाली चुनौतियां एवं आमजनों/फरियादी से पुलिस के व्यवहार के संबंध में दिशा निर्देश दी गई।

वार्षिक निरीक्षण व कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विश्व दीपक त्रिपाठी, उप पुलिस अधीक्षक प्रमोद किस्पोट्टा, कमलेश्वर भगत, मो. याकूब मेमन, पुलिस अनु विभागीय अधिकारी एलेक्सियूस टोप्पो तथा मुख्यालय व नजदीकी थाना चौकी के प्रभारी व स्टाफ, प्रशिक्षु उप निरीक्षकगण कुल 190 अधिकारी कर्मचारी शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button