दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

संसदीय क्षेत्र 07 दुर्ग के लिए प्राप्त नामांकनों की कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने की संवीक्षा

दुर्ग। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋचा प्रकाश चौधरी ने लोकसभा चुनाव 2024 के तृतीय चरण के अंतर्गत संसदीय क्षेत्र 07 दुर्ग के लिए प्राप्त नामांकनों की संवीक्षा की। नामांकन जमा करने के अंतिम दिवस तक संसदीय क्षेत्र 07 दुर्ग के लिए कुल 29 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र खरीदे एवं 27 अभ्यार्थियों ने नामांकन जमा किए।

जिनमें श्याम सुन्दर साहू लोकतंत्र कांग्रेस पार्टी, विजय बघेल भारतीय जनता पार्टी, राजेन्द्र साहू इंडियन नेशनल काँग्रेस, डा. हरिशचन्द्र साहू निर्दलीय, सविता शैलेन्द्र बंजारे शक्ति सेना (भारत देश), बलदेव साहू निर्दलीय, अशोक जैन निर्दलीय, यशवंत सीताराम साहू भारतीय शक्ति चेतना पार्टी, सुखदेव टंडन राष्ट्रीय जनसभा पार्टी, शंकर ठाकुर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी,

भानुप्रताप चतुर्वेदी निर्दलीय, अरूण जोशी निदर्लीय, राकेश साहू न्यायधर्मसभा, खिलानंद जसपाल निर्दलीय, अली हुसैन सिद्दीकी निर्दलीय, दिलीप रामटेके बहुजन समाज पार्टी, डॉ. अंजु केमे एकम सनातन भारत दल, अनूप कुमार पाण्डेय निर्दलीय, पुष्पा मैरिसा आंबेडकराईट पार्टी ऑफ इंडिया, शीतकरण महिलवार आजाद समाज पार्टी (कांशीराम), विकास शर्मा लोकशाही एकता पार्टी,

सन्तोष कुमार मारकन्डे निर्दलीय, ध्रुव कुमार सोनी उर्फ लंगूर सोनी निर्दलीय, भागबली सिवारे निर्दलीय, हरिचंद ठाकुर निर्दलीय सहित कुल 25 अभ्यर्थियों के नामांकन पत्र स्वीकृत किए गए।

मनोज कुमार ध्रुव छत्तीसगढ़ विकास गंगा राष्ट्रीय पार्टी एवं प्रदीप टाइटस इंडिया प्रजा बंधु पार्टी की पार्टियों को मान्यता प्राप्त न होने के चलते नामांकन अस्वीकृत किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button