खास खबरछत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

बिलासपुर एवं यशवंतपुर के मध्य 09 फेरे के लिए समर स्पेशल ट्रेन की सुविधा, दुर्ग-छपरा एवं दुर्ग-पटना के मध्य चल रही समर स्पेशल ट्रेन की सुविधा का विस्तार गोंदिया तक

रायपुर। रेल यात्रियो की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन के द्वारा एक समर स्पेशल ट्रेन 08291/ 08292 बिलासपुर-यशवंतपुर-बिलासपुर समर स्पेशल ट्रेन बिलासपुर एवं यशवंतपुर के मध्य 09 फेरो के लिये चलाई जायेगी। यह गाड़ी बिलासपुर से प्रत्येक शनिवार एवं मंगलवार को ट्रेन नंबर 08291 बिलासपुर-यशवंतपुर समर स्पेशल ट्रेन दिनांक 30 अप्रैल से 28 मई, 2024 तक तथा इसी प्रकार विपरीत दिशा में भी यशवंतपुर से प्रत्येक सोमवार एवं गुरुवार को ट्रेन नंबर 08292 यशवंतपुर-बिलासपुर समर स्पेशल ट्रेन दिनांक 02 से 30 मई, 2024 तक चलेगी।

इस स्पेशल ट्रेन में 2 एसएलआर, 06 सामान्य, 10 स्लीपर, 02 एसी थ्री, 01 एसी-टू श्रेणी सहित कुल 21 कोच रहेगी एल। इस गाड़ी की विस्तृत समय-सारणी निम्नानुसार है–

ग्रीष्म ऋतु में यात्रियों की सुविधा के लिए दुर्ग-छपरा एवं दुर्ग-पटना के मध्य चल रही समर स्पेशल ट्रेन की सुविधा का विस्तार गोंदिया तक: रेलवे द्वारा ग्रीष्म ऋतु में यात्रियों की सुविधा के लिए दुर्ग-छपरा एवं दुर्ग-पटना के मध्य गाड़ियों में होने वाली भीड़ को ध्यान में रखते हुए दो समर स्पेशल ट्रेन दुर्ग-छपरा-दुर्ग एवं दुर्ग-पटना–दुर्ग के मध्य चलाई जा रही है। नागपुर मण्डल में रेल यात्रियों की मांग को ध्यान में रखते हुये इन दोनों समर स्पेशल गाड़ियों को गोंदिया तक विस्तार किया गया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button