खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

देश भर से जुटे युवा IAS-IPS को पीएम मोदी ने किया संबोधित, कहा- फीडबैक तंत्र अच्छा और मजबूत होगा तो आपको लोगों की तकलीफों के बारे में पता रहेगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्तूबर की शाम को गुजरात के दौरे पर पहुंचे। प्रधानमंत्री ने केवड़िया में आरंभ 6.0 के लिए देश भर से जुटे युवा आईएएस और आईपीएस को संबोधित किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने उन्हें आत्मनिर्भर भारत से विकसित भारत पर बात करते हुए समझाया कि कैसे वह अपनी सेवा का आगाज करें?

 

अहमदाबाद (ए)। दिवाली की पूर्व संध्या पर अपने गृह राज्य पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर देश प्रशासन की बागडोर संभालने वाले आईएएस और आईपीएस अधिकारियों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्मदिन से पहले इस कार्यक्रम में युवा नौकरशाहों को लोकसेवक बनने का मंत्र दिया। पीएम मोदी सिविल सेवा में चयनित अधिकारियों कहा कि आम लोगों के जीवन को आसान बनाएं। पीएम मोदी ने उनसे कहा कि ‘ईज ऑफ लिविंग (Ease of Living)’ पर फोकस करें। इस बार के आरंभ कार्यक्रम में सिविल सेवा के लिए चुने गए 652 अधिकारी इसमें भाग ले रहे हैं। इसके लिए वे सभी केवड़िया पहुंचे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आरंभ 6.0 के लॉन्च के दौरान युवा सिविल सेवकों के साथ बातचीत की। प्रधानमंत्री ने जन भागीदारी की भावना के साथ शासन में सुधार के लिए युवा सिविल सेवकों के साथ व्यापक चर्चा की। पीएम ने मजबूत फीडबैक तंत्र और शिकायत निवारण प्रणालियों में सुधार के महत्व पर भी जोर दिया।

प्रधानमंत्री ने युवा सिविल सेवकों से नागरिकों के लिए ‘जीवन की सुगमता’ को बेहतर बनाने का आग्रह किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अगर आप फीडबैक तंत्र अच्छा और मजबूत होगा तो आपको लोगों की तकलीफों के बारे में पता रहेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवा सिविल सेवकों से आत्मनिर्भर भारत से विकास भारत को लेकर चर्चा की। इस कार्यक्रम में मौजद नए आईएएस और आईपीएस काफी उत्सुक दिखे। प्रधानमंत्री 31 अक्तूबर यानी आज गुरुवार सुबह 7.15 बजे केवड़िया में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर सरदार पटेल को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।

पीएम मोदी आज सुबह 7.30 बजे एकता दिवस समरोह परेड की शुरुआत करेंगे इसके बाद संबोधन देंगे। सुबह 9.30 बजे पीएम मोदी वडोदरा से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button