खास खबरदुर्ग-भिलाईफीचर्ड

दुर्व्यवहार का आरोप लगाकर बजरंगियों ने थाना में किया हंगामा, सीएसपी ने कहा- अनावश्यक रूप से काउंटर केस के लिए दबाव डाल रहे थे

भिलाई 03। मंगलवार को बजरंग दल के सदस्यों ने पुरानी भिलाई पुलिस थाना में जमकर हंगामा एवं नारेबाजी की। उनका आरोप है कि पुलिस ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया साथ ही उन्हें गलत तरीके से केस में फसाया जा रहा है। बजरंग दल नेता पुष्पराज ने आरोप लगाया कि पुलिस जबरदस्ती मेरा नाम पीड़िता को डराने धमकाने में ले रही है कि मैने बाहर निकलने पर चाकू मारने की धमकी दी है। इसी बात को लेकर मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे से शाम चार बजे तक माहौल गरम रहा। बजरंग दल नेता बबलू सिंह भी सदस्यों के साथ थाने पहुंचे थे। वहीं विवाद को बढ़ता देख छावनी सीएसपी हरीश पाटिल, जामुल थाना प्रभारी कपिल देव पांडेय, खुर्सीपार थाना प्रभारी अम्बर सिंह भारद्वाज और छावनी थाना प्रभारी चेतन चन्द्राकर पुरानी भिलाई थाना पहुंचे और मामले को शांत करवाया।

वहीं मामले की जानकारी देते हुए छावनी सीएसपी हरीश पाटिल ने बताया कि पिछले दिनों पुरानी भिलाई थाना में प्रार्थी ने चार आरोपियों के विरुद्ध मारपीट और लूट का मामला दर्ज कराया था जिस पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई कर चारों आरोपियों के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

आरोपी के परिजनों ने थाने आ कर पुलिस के ऊपर अनावश्यक दबाव बना रहे थे जिसके कारण वाद विवाद की स्थिति निर्मित हुई। इसी विवाद के बीच में बजरंग दल के कुछ सदस्य आए हुए थे उन्होंने भी बातचीत करने की कोशिश की थी। बजरंग दल का आरोप था कि पुलिस ने दुर्व्यवहार किया है लेकिन स्पष्ट रूप से बात सामने आई कि आरोपी के परिवार वाले अनावश्यक रूप से काउंटर केस के लिए दबाव डाल रहे थे जिसके कारण ये स्थिति निर्मित हुई।

ज्ञात हो कि प्रार्थी अभिषेक थापा पिता आमोस थापा उम्र 22 वर्ष शिवाजी चौक भाठापारा दादर रोड चरोदा भिलाई का रिपोर्ट दर्ज कराया कि करीबन 15-20 दिन पूर्व आरोपी करण गुप्ता अपने साथियों के साथ मिलकर प्रार्थी के घर जाकर अजीत सोलंकी के साथ दोस्ती रखने पर प्रार्थी एवं उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दिया था।

दिनांक 16.02.2025 के रात्रि में अपने मोमोस ठेला के दुकान को बंद कर प्रार्थी अपने स्कुटी से घर जा रहा था, की रात्रि करीबन 11.45 बजे करन गुप्ता, मौसम वर्मा, प्रिंस शिंदे, प्रदीप सोलंकी और उसके साथी बिजली आफिस दादर रोड चरोदा के पास प्रार्थी के स्कुटी के आगे आकर जबरदस्ती रोककर एक राय होकर प्रार्थी को मां बहन की अश्लील गालिंया देते हुये जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का व बेल्ट से मारपीट कर एमआई कंपनी का मोबाईल फोन कीमती 3,000/-रूपये को लूट लिये और उनके खिलाफ थाना में रिपोर्ट करने पर प्रार्थी और उसके परिवार को जान से खत्म करने की धमकी दिये की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देश पर थाना प्रभारी पुरानी भिलाई महेश कुमार ध्रुव के नेतृत्व में भिलाई 03 स्टाफ आरोपियों की पतासाजी कर आरोपी करन गुप्ता, मौसम वर्मा, प्रिंस शिंदे, प्रदीप सोलंकी को अभिरक्षा में लिया गया।

आरोपी करण गुप्ता, प्रिंस शिंदे, मौसम वर्मा, प्रदीप सोलंकी से पूछताछ कर मेमोरण्डम कथन लिया गया, जिन्होनें अपने-अपने मेमोरेण्डम कथन में एक राय होकर प्रार्थी के साथी मां बहनी की अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर मारपीट करना एवं मोबाईल फोन लूटना स्वीकार किया। आरोपीगणों को दिनांक 17.02.2025 को गिरफ्तार कर न्यायालय न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button