देश-दुनियाफीचर्ड

11 सब इंस्पेक्टर सहित 16 पुलिसकर्मी सस्पेंड, कार्य में लापरवाही बरतने की मिली सजा

एक साथ 16 पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी है। इनमें 11 सब इंस्पेक्टर भी हैं। इन सभी को सस्पेंड करने के साथ ही नोटिस भी जारी की गई है…

 

वाराणसी (ए)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर वाराणसी के पुलिस अफसर ने सख्त कार्रवाई की है। वाराणासी के पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले कुल 16 पुलिसकर्मियों को निलंबित करते हुए नोटिस जारी किया है।

वाराणसी के पुलिस कमिश्नर ने नवरात्रि के बीच ही शहर के अलग- अलग थाना क्षेत्रों में खुद रात के समय पिकेट से लेकर थाने तक हालात का जायजा लिया था। इस निरीक्षण के बीच अपनी ड्यूटी से कुल 16 पुलिसकर्मी बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित पाए गए थे।

डयूटी के दौरान गैर हाजिर रहने वाले में 11 सब इंस्पेक्टर 3 दीवान और 2 सिपाही हैं। पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल के औचक निरीक्षण में अनुपस्थित सब इंस्पेक्टर में शिवपुर, कैंट, मंडुवाडीह, लोहता, लालपुर थाने में तैनात थे जबकि दीवान और सिपाही कैंट, दशाश्वमेध और लालपुर में तैनात थे।

बीते सप्ताह नवरात्रि, रामनवमी जैसे महत्वपूर्ण पर्व के साथ ही लोकसभा और राज्यसभा में वक्फ संसोधन बिल को लेकर अतिरिक्त सावधानियों बरती जा रही हैं, जिसे लेकर खुद सीएम योगी ने संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च किया था।

सीएम योगी ने जुमे की नमाज और ईद की नमाज के साथ ही नवरात्रि में नजर रखने का हर पुलिस कर्मियों को कड़ा आदेश जारी किया गया था। वाराणसी में सीएम योगी के इसी आदेश का सख्ती से पालन न करने पर 16 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button