छत्तीसगढ़फीचर्ड

1.44 करोड़ रुपये की वित्तीय अनियमितता एवं गबन के मामले में धान खरीदी प्रभारी और बारदाना प्रभारी गिरफ्तार

आदिम जाति सेवा सहकारी समिति में 1.44 करोड़ रुपये की वित्तीय अनियमितता एवं गबन के मामले में धान खरीदी प्रभारी और बारदाना प्रभारी गिरफ्तार…खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में धान उपार्जन के दौरान पाई गई अनियमितता…11,628 बोरा बारदाना एवं 4,651.20 क्विंटल धान की कमी पाई गई…कुल 1,44,18,720 रुपये की अनियमितता एवं गबन का मामला…संयुक्त जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर दोनों आरोपियों के विरुद्ध अपराध दर्ज…

 

 

कांकेर। आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित आसुलखार के समिति प्रबंधक परमेश महावीर, उम्र 33 वर्ष, निवासी डोड़कावाही, थाना नरहरपुर द्वारा थाना भानुप्रतापपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समिति के धान खरीदी प्रभारी टिकेश्वर पोटाई एवं बारदाना प्रभारी भोज कुमार जैन द्वारा धान उपार्जन का कार्य किया गया था।

उक्त अवधि में कुल 748 किसानों से 36,703.20 क्विंटल धान की खरीदी की गई थी, जिसके विरुद्ध 30,855.95 क्विंटल धान का उठाव (परिदान) हुआ। इस संबंध में कार्यालय कलेक्टर, खाद्य शाखा जिला उत्तर बस्तर कांकेर द्वारा आदेश क्रमांक 876/खाद्य/2026, दिनांक 10.06.2026 के माध्यम से जांच समिति गठित कर भौतिक सत्यापन कराया गया।

संयुक्त जांच समिति में खाद्य निरीक्षक भानुप्रतापपुर हसीना राणा, सहकारी निरीक्षक रूपेन्द्र सोनेवरा एवं जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा प्रबंधक गजराज सिंह चौहान द्वारा जांच की गई। जांच में 11,628 बोरा बारदाना एवं 4,651.20 क्विंटल धान की कमी पाई गई, जिसकी कुल कीमत 1,44,18,720 रुपये आंकी गई।

जांच प्रतिवेदन के आधार पर धान खरीदी प्रभारी टिकेश्वर पोटाई एवं बारदाना प्रभारी भोज कुमार जैन की संलिप्तता पाए जाने पर समिति प्रबंधक द्वारा थाना भानुप्रतापपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना भानुप्रतापपुर में अपराध क्रमांक 226/2026, धारा 316(5), 318(4), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।विवेचना के दौरान दोनों आरोपियों टिकेश्वर पोटाई एवं भोज कुमार जैन को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपी :
1. टिकेश्वर पोटाई, पिता सियाराम पोटाई, उम्र 26 वर्ष, निवासी अलवरखुर्द, थाना भानुप्रतापपुर, जिला कांकेर (धान खरीदी प्रभारी)।
2. भोज कुमार जैन, पिता स्व. माताप्रसाद जैन, उम्र 34 वर्ष, निवासी फरसकोट, थाना भानुप्रतापपुर, जिला कांकेर (बारदाना प्रभारी)।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button