फीचर्डविविध

ईडन पार्क में अजेय है टीम इंडिया, आज चौथे टी20 में न्यूजीलैंड का सूपड़ा साफ करने उतरेगा भारत

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला शुक्रवार, 30 अक्टूबर को ऑक्लैण्ड के ईडन पार्क में खेला जाएगा. टीम इंडिया शुरुआती तीन मैच जीतकर सीरीज अपने नाम कर चुकी है. भारतीय समय के अनुसार, दोपहर 12 बजे इस मैच का टॉस होगा, और साढ़े 12 बजे से मैच की शुरुआत होगी. सीरीज जीत चुकी टीम इंडिया इस मैच में कुछ बदलाव के साथ उतर सकती है. वहीं न्यूजीलैंड को चौथे मुकाबले से पहले दो झटके लगे हैं…

 

नईदिल्ली (ए)। भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज यानी शुक्रवार, 30 अक्टूबर को ऑकलैंड के ईडन पार्क मैदान पर खेला जाएगा। निर्धारित समय के अनुसार दोपहर बारह बजे टॉस होगा और साढ़े बारह बजे से मैच शुरू होगा

सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना चुकी भारतीय टीम के पास इस मैदान पर अपने 100% जीत के रिकॉर्ड को बरकरार रखने का सुनहरा मौका है।

आपको बता दें कि ऑकलैंड का ईडन पार्क मैदान भारतीय टीम के लिए बेहद लकी रहा है। इस ग्राउंड पर टीम इंडिया ने टी20 इंटरनेशनल में अब तक खेले अपने सभी मुकाबलों में जीत दर्ज की है। भारत ने यहां कुल 3 मैच खेले हैं और तीनों में ही न्यूजीलैंड को पटखनी दी है।

भारत ने साल 2019 में इस मैदान पर अपना पहला मुकाबला खेला और न्यूजीलैंड को 7 विकेट से शिकस्त दी। वहीं साल 2020 में भारतीय टीम ने अपने न्यूजीलैंड दौरे पर यहाँ दो मैच खेले। पहले मैच में भारत ने 6 विकेट से और दूसरे मुकाबले में 7 विकेट से शानदार जीत हासिल की थी।।

दरअसल, न्यूजीलैंड क्रिकेट के अनुसार, इस हाई-वोल्टेज मुकाबले को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज है। आज यानी शुक्रवार को होने वाले चौथे टी-20 मैच के लिए सभी 40 हजार टिकटें बिक चुकी हैं। हालांकि भारतीय टीम सीरीज पहले ही अपने नाम कर चुकी है, लेकिन ईडन पार्क का स्टेडियम पूरी तरह हाउसफुल रहने वाला है।

इससे पहले खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराकर सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बनाई थी। उस मैच में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट पर 198 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया था। कीवी टीम की ओर से डेरिल मिचेल ने 52 गेंदों में नाबाद 89 रन और फिन एलन ने 25 गेंदों में 40 रन बनाए थे।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने अभिषेक शर्मा की तूफानी शतकीय पारी के दम पर 199 रनों के बड़े टारगेट को महज 13.2 ओवर में ही चेज कर लिया। अभिषेक ने सिर्फ 38 गेंदों पर 113 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। उनके अलावा युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने भी 19 गेंदों में 45 रनों का आक्रामक योगदान दिया था।

पहला टी20 में टीम इंडिया ने रिकॉर्ड 226 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए 4 विकेट से ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी।

दूसरा टी20 में भारतीय गेंदबाजों और बल्लेबाजों के मिले-जुले प्रदर्शन के दम पर भारत ने 4 विकेट से मुकाबला जीता था।

तीसरा टी20 में अभिषेक शर्मा के शतक की बदौलत भारत ने 6 विकेट से जीत दर्ज कर सीरीज अपने नाम की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button