आज 30 अक्टूबर, कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि के साथ शुक्रवार का दिन है। आज पंचमी तिथि शाम 7 बजकर 25 मिनट तक रहने वाली है। इसके बाद षष्ठी तिथि आरंभ हो जाएगी। इसके साथ ही आज मृगशीर्षा, आर्द्रा नक्षत्र के साथ शिव, सिद्ध योग का निर्माण हो रहा है। इसके साथ ही चंद्रमा की स्थिति की बात करें, तो मिथुन राशि में संचार करेंगे। आइए जानते हैं आज का राशिफल…



मेष राशि

मित्र मिलेंगे. मांगलिक अवसर पर खुशी का अनुभव होगा. असफलता के बीच सफलता मिलेगी. शत्रु षड्यंत्र और लोक-अपवाद से बचकर रहें. कानूनी विवाद में विजय मिलेगी. समय आपकी प्रतीक्षा कर रहा है. भाग्य के भरोसे न रहें, कार्य करें. आपके कार्यों में उन्नति होगी. नए काम में सावधानी बरतें. आमोद-प्रमोद बढ़ेगा।
वृष राशि
आपके नए स्वप्न साकार होने की संभावना है. धन लाभ के उत्तम योग बनेंगे. रुका हुआ धन प्राप्त होगा. किसी के सहयोग से योजना पूर्ण होगी. शत्रुओं को मुंह की खानी पड़ेगी. मंदिर दर्शन से लाभ होगा. उन्नति और पद से जुड़े समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा. पढ़ाई में मन लगेगा. नए कार्यों के लिए समय अनुकूल है. कानूनी विवाद नया मोड़ ले सकता है, इसलिए सावधान रहें।


मिथुन राशि
राज-समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा. पुराने रुके हुए काम पूरे होंगे. पुराने परिचितों से मुलाकात होगी. धन लाभ संभव है. पदोन्नति का समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा. लंबी यात्रा का विचार बनेगा. स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें. बिना सोचे-समझे कोई कार्य न करें. मेहनत के चलते भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा।
कर्क राशि
समय का सही उपयोग करें. वाणी पर नियंत्रण बनाए रखें. कारोबार में अचानक लाभदायक सूचना मिल सकती है. भौतिक सुख-सुविधाओं की वस्तुएं खरीद सकते हैं. ग्रहों का प्रभाव मध्यम रहेगा. साझेदारी में पूंजी निवेश करने से बचें. बढ़ते जनसंपर्क का लाभ उठाएं. आय-व्यय में उतार-चढ़ाव रहेगा, लेकिन धन प्राप्ति के योग बनेंगे।
सिंह राशि
आत्मिक आनंद का अनुभव करेंगे. मेहनत के चलते भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा. समय को ध्यान में रखकर कार्य करें. दोस्तों के साथ यात्रा का अवसर मिलेगा. नए कार्य प्रारंभ करें, सफलता आपकी प्रतीक्षा कर रही है. महिलाओं से दूरी बनाकर रखें. योजनाओं की पूर्ति में सहयोग मिलेगा. रुके हुए कार्य बनने लगेंगे. नया वाहन खरीदने का सुख प्राप्त होगा।
कन्या राशि
व्यर्थ के झगड़े और विवादों से बचें. विकास में वृद्धि होगी. आय और प्रभाव के नए रास्ते खुलेंगे. राज-समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा. देश-विदेश से शुभ समाचार मिलेंगे. सौभाग्य, समृद्धि और श्रीवृद्धि के लिए समय अनुकूल है. स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें. घर-गृहस्थी से जुड़े विचार पूरे होंगे।
तुला राशि
रोजगार और व्यवसाय में वृद्धि होगी. सुख-सुविधा की वस्तुएं प्राप्त होंगी. मंदिर दर्शन से लाभ मिलेगा. पढ़ाई में मन लगेगा. किसी की बातों का अनादर न करें. मनोकामनाएं पूर्ण होंगी. राजनीति के क्षेत्र में भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा. जमीन-जायदाद और वाहन का सुख मिलेगा. साझेदारी में निवेश लाभदायक रहेगा।
वृश्चिक राशि
परिवार में हलचल बढ़ेगी. शत्रु षड्यंत्र और लोक-अपवाद से बचकर रहें. शुभ समाचार प्राप्त होगा. कानूनी विवाद सुलझ सकता है. दांपत्य जीवन सुखी रहेगा. विश्वासपात्र मित्रों से लाभ मिलेगा. अधूरे कार्य पूरे होंगे. इच्छित वस्तु खरीद सकते हैं. मेहनत के कारण भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा. परिवार का सहयोग मिलेगा. भौतिक और सामाजिक सुख प्राप्त होगा।
धनु राशि
कार्य आरंभ कीजिए, सफलता मिलेगी. बदलते परिवेश में नए अवसर प्राप्त होंगे. असफलता के बीच सफलता मिलेगी. धन लाभ के नए मार्ग खुलेंगे. राजनीतिक संपर्कों से लाभ होगा. सामाजिक और धार्मिक कार्यों में मन लगेगा. जमा पूंजी में वृद्धि होगी. समय का सही उपयोग करेंगे तो लाभ मिलेगा।
मकर राशि
नया काम बनेगा. बढ़ते जनसंपर्क का फायदा मिलेगा. पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी. ग्रहों का प्रभाव मध्यम रहेगा. पड़ोसियों के कारण चिंता बढ़ सकती है. सहयोगियों के साथ मौज-मस्ती का अवसर मिलेगा. मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी. प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी. कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है. इसे निभाने के लिए बुद्धिमानी और धैर्य से काम लेना होगा।
कुंभ राशि
अचानक धन प्राप्ति के योग बनेंगे. अधिकांश समय हंसी-खुशी में बीतेगा. साझेदारी के काम का विचार बनेगा. मांगलिक उत्सव का समाचार मिलेगा. कहीं घूमने-फिरने जा सकते हैं. आध्यात्मिक सुख का अनुभव होगा. उच्च अधिकारियों से संबंध मजबूत होंगे. नई संपत्ति खरीद सकते हैं. घर-गृहस्थी में मधुरता बनाए रखें. कार्यक्षेत्र में प्रमोशन के अच्छे योग हैं।
मीन राशि
कारोबार में नई रूपरेखा सामने आएगी. घर-गृहस्थी में खुशी का माहौल रहेगा. दौड़-धूप के कारण स्वास्थ्य का ध्यान रखें. धार्मिक यात्रा और देव दर्शन से लाभ होगा. अधूरे कार्य पूरे होंगे. पारिवारिक मेल-मिलाप बढ़ेगा. घरेलू समस्याओं का समाधान होगा. नए अवसर प्राप्त होंगे. नई खुशियां जीवन में आएंगी. व्यापार में नई योजनाएं बनेंगी. धन प्राप्ति के नए मार्ग खुलेंगे।



