खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

सरकारी एजेंसी ने जारी की एडवाइजरी, इस लोन एप को फोन से तुरंत करें डिलीट

साइबर दोस्त ने एक्स पर एक पोस्ट करते हुए कहा है कि Hugo Loan एप को फोन में डाउनलोड ना करें। इसके अलावा यदि आपके पास यह एप पहले से है और इससे आप लोन ले रहे हैं तो आपके साथ धोखाधड़ी हो सकती है…

नईदिल्ली (ए)। गृह मंत्रालय के अधीन काम करने वाली साइबर एजेंसी साइबर दोस्त समय-समय पर लोगों को संभावित साइबर अटैक के बारे में अलर्ट जारी करता रहता है। हाल ही में एजेंसी ने डिजिटल अरेस्ट स्कैम में इस्तेमाल होने वाली 1,000 से अधिक स्काइप आईडी को ब्लॉक किया था और अब एजेंसी ने एक लोन एप के बारे में लोगों को अलर्ट किया है।

साइबर दोस्त ने एक्स पर एक पोस्ट करते हुए कहा है कि Hugo Loan एप को फोन में डाउनलोड ना करें। इसके अलावा यदि आपके पास यह एप पहले से है और इससे आप लोन ले रहे हैं तो आपके साथ धोखाधड़ी हो सकती है।

Hugo Loan एप को गूगल प्ले-स्टोर से मिलते जुलते नाम की साइट पर https://www.google-app.cc/ पर लिस्ट किया गया है जो कि एक फर्जी साइट है। गूगल प्ले-स्टोर पर यह एप उपलब्ध नहीं है। इस एप को लेकर पहले भी शिकायतें की गई हैं। यह एप 1,60,000 रुपये तक का इस्टैंट लोन देने का वादा करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button