खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

विपक्ष के बायकॉट पर गृहमंत्री अमित शाह का तीखा हमला, कहा- कांग्रेस के साथ चलने वालों से कहना चाहता हूं कि…

नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह को लेकर तकरार बढ़ती जा रही है. अब केंद्रीय गृह मंत्री ने इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है…

गुवाहाटी (ए)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नए संसद भवन के उद्घाटन का बहिष्कार करने के फैसले को लेकर कांग्रेस पर प्रहार किया है. गुरुवार 25 मई को असम पहुंचे अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का नजरिया नेगेटिव है. पीएम मोदी देश को नई संसद देने का काम कर रहे हैं और कांग्रेस और उनके साथी दल ओछी राजनीति करने का काम कर रहे हैं. ये राष्ट्रपति का नाम लेकर बहाना बना रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस के साथ चलने वालों से कहना चाहता हूं कि उनके साथ चलोगे तो उनके जैसे ही बन जाओगे. देश की जनता ने दो तिहाई बहुमत से नरेंद्र मोदी को चुनकर प्रधानमंत्री बनाया, देश कांग्रेस पर निर्भर नहीं होगा. पीएम मोदी जब भी कोई कार्यक्रम करते हैं, तब ये लोग बहिष्कार करने का कार्य करते हैं. आप जो कर रहे हैं उसे भारत के लोग देख रहे हैं. अगली बार इतनी सीटें भी नहीं आएंगी. फिर मोदी जी तीसरी बार 300 से ज्यादा सीटें लेकर प्रधानमंत्री बनेंगे।

असम के दौरे पर गए गृह मंत्री अमित शाह असम में हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी सरकार के दो साल पूरे होने के अवसर पर तीन कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए एक दिवसीय दौरे पर असम गए हैं. उन्होंने इस दौरान गुवाहाटी में राष्ट्रीय न्यायालयिक विज्ञान विश्वविद्यालय के परिसर की आधारशिला रखी. अमित शाह ने असम पुलिस के वेब पोर्टल ‘सेवा सेतु’ का उद्घाटन किया, जहां लोग अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

“असम के लोग शांति और विकास चाहते हैं” गुवाहाटी में 44,703 युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि जिस असम में महीनों तक कर्फ्यू रहता था, गोलीबारी होती थी, उस असम में पीएम मोदी ने विकास का एक नया युग शुरु किया. एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरी ये बताता है कि असम के लोग आज शांति और विकास चाहते हैं. भाई भतीजावाद असम में खत्म हो गया है, पीएम मोदी की इस व्यवस्था में मेरिट के आधार पर चीजें तय होंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button