देश-दुनियाफीचर्ड

खेलों के प्रति पिछली सरकारों का रवैये का जीता-जागता सबूत कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान हुआ घोटाला था : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिना नाम लिए कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि खेलों को बढ़ावे देने के लिए इन्होंने कोई काम नहीं किया है…

नईदिल्ली (ए)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार 25 मई को खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी खेलों के तीसरे संस्करण का वीडियो कांफ्रेंस के जरिए उद्घाटन किया. इल दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस  पर हमला करते हुए कहा कि वो सिर्फ नाम बदलती थी।

पीएम मोदी ने कहा, ”खेलों के प्रति पिछली सरकारों का रवैये का जीता-जागता सबूत कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान हुआ घोटाला था. जो खेल प्रतियोगिता विश्व मे धाक जमाने के काम आती, उसी मे घोटाला किया गया. गांव के बच्चों के लिए योजना चलती थी पंचायत युवा खेल अभियान के नाम से जिसे बाद में राजीव गांधी खेल अभियान कर दिया गया. इस योजना में सिर्फ नाम बदलने पर जोर दिया गया।”

उन्होंने आगे कहा कि खेल निहित स्वार्थ से ऊपर उठकर सामूहिक सफलता की प्रेरणा देता है. खेल हमें मर्यादा का पालन करना सिखाता है, नियमों से चलना सिखाता है. पिछले नौ सालों में भारत में खेल का एक नया युग शुरू हुआ है।

क्या दावा किया? पीएम मोदी ने कहा कि एक विजेता तभी महान खिलाड़ी बनता है, जब वो हमेशा खेल भावना का, मर्यादा का पालन करता है.  एक विजेता तभी महान खिलाड़ी बनता है, जब उसके हर आचरण से समाज प्रेरणा लेता है. उन्होंने दावा किया कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति’ में स्पोर्ट्स को एक विषय के रूप में पढ़ाया जाना प्रस्तावित है. स्पोर्ट्स अब पाठयक्रम का हिस्सा होने जा रहा है. देश की पहली ‘राष्ट्रीय खेल यूनिवर्सिटी’ के निर्माण से इसमें और मदद मिलेगी।

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स कब तक होगा? इस साल खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स उत्तर प्रदेश में 25 मई से 3 जून तक आयोजित हो रही है. ये प्रतियोगिताएं वाराणसी, गोरखपुर, लखनऊ और गौतम बुद्ध नगर में आयोजित की जाएंगी. इन खेलों में 200 से अधिक विश्वविद्यालयों के 4 हजार 750 से अधिक एथलीट भाग लेंगे, जो 21 खेलों में प्रतिस्पर्धा करेंगे, खेलों का समापन समारोह तीन जून को वाराणसी में होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button