खास खबरछत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाईदेश-दुनियाफीचर्ड

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 7 अगस्त को भिलाई IIT का करेंगे लोकार्पण, प्रशासन ने शुरू की तैयारियां

भिलाई। इस वक्त की बड़ी खबर नईदिल्ली से आ रही है आगामी 7 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भिलाई आने वाले हैं। IIT Bhilai के दो फ्लोर का लोकार्पण करने के लिए पीएम मोदी छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे। संभावना ये भी है की पीएम मोदी चरोदा में रेलवे के सोलर पार्क और नवनिर्मित फ्लाई ओवर का भी लोकार्पण कर सकते हैं।

आईआईटी भिलाई का लोकार्पण करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पहले मई में आने की संभावना थी। पीएमओ की ओर आईआईटी को इस संबंध में सूचना दी गई है। हालांकि पीएमओ की ओर से अभी कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है। करीब एक सप्ताह बाद इसे अंतिम रूप दिया जा सकता है। सांसद विजय बघेल लगातार पीएमओ के संपर्क में हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीएम मोदी सीधे हवाई मार्ग से कुटेलाभाठा भिलाई आईआईटी कैम्पस में पहुंचकर आईआईटी का लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम करीब दो घंटे का रह सकता है। इस दौरान वे स्टुडेंट्स भी मिल सकता हैं। हालांकि इससे पहले मई के अंतिम सप्ताह में प्रधानमंत्री के आने की योजना बनाई गई थी। लेकिन पानी और भवन निर्माण कार्य पूरा नहीं होने की वजह से लोकार्पण की तारीख बढ़ा दी गई है।

अगस्त के पहले हफ्ते में पीएम मोदी के भिलाई आईआईटी आने का आईआईटी को पीएमओ का खत पहुँच गया हैं। पीएम के प्रवास के लिए आईआईटी कैम्पस में ही चार हेलीपैड बनाये जायेंगे। प्रशासन इसकी तैयारी भी शुरू कर देगी। बात करे नए भवन की तो जुलाई तक छात्र शिफ्ट होंगे। वही एकेडमिक सेशन की भी शुरुआत की जाएगी। बता दे की 720 करोड़ की लागत से भिलाई में आईआईटी यानी भारतीय प्रौद्योगिक संसथान का निर्माण कराया जा रहा हैं। भिलाई आईआईटी देश का 17वां आईआईटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button